♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

इटारसी लॉबी के सामने आल इंडिया गार्ड काउंसिल के आह्वान पर L /Box बंद किये जाने के विरूद्ध एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया.

इटारसी// मनीष जायसवाल

आज दिनांक 11/09/2024 को इटारसी लॉबी के सामने आल इंडिया गार्ड काउंसिल के आह्वान पर L /Box बंद किये जाने के विरूद्ध एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में ट्रेन मैनेजर सहायक लोको पायलट, एवं लोको पायलट सहित संबिदा पर कार्यरत बॉक्स बॉयों ने भाग लिया। धरना को सम्बोधित करते हुए सभी वक्ताओं ने लाइन बॉक्स और उसके संरक्षा उपकरणों की आवश्यकता और उपयोगिता पर प्रकाश डाला लाइनबॉक्स के बदले ट्राली बैग दिये जाने के रेल प्रशासन के निर्णय की कड़ी आलोचना करते हुए इसे रेल और यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ बताया।

ज्ञात हो कि लाइन बॉक्स के सभी संरक्षा उपकरणों का वजन 15-20 KG होता है तथा इसके साथ साथ ट्रेन मैनेजरो और लोको पायलटो को अपना व्यक्तिगत सामान और कच्चा राशन भी लेकर ड्यूटी जाना होता है। अधिकांश स्टेशनों और यार्डों मे PATHWAY भी नहीं बने है।ऐसे मे ट्राली बैग के साथ अपने व्यक्तिगत सामान लेकर जाना आना लगभग असंभव है। धरने को सम्बोधित करते हुए वक्ताओ ने लाइन बॉक्स के मुद्दे पर रेल प्रशासन द्वारा अपना फ़ैसला वापस लिए जाने तक संघर्ष की बात कही । म.रे.प्र. भोपाल को सम्बोधित ज्ञापन स्टेशन अघीक्षक इटारसी को देने के साथ ही धरने को समाप्त की गई ।

धरने कों aigc के मंडल अध्यक्ष श्री जगदीश राय श्री एस .सी. भुषण, श्री अनिल चौहान, श्री भगवती वर्मा, श्री आर.के श्रीवास्तव, श्री सुनील चौहान, श्री दीपक कुमार सहित कई वक्ताओ ने सम्बोधित किया और अंत में श्री रिपुंजय सिंह शाखा सचिव द्वारा सभी का धन्यबाद ज्ञापन किया गया।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129