
मौत के साए में इटारसी के पोस्टमैन (डाकिया).
इटारसी// मनीष जायसवाल
इटारसी के मुख्य पोस्ट आफिस की बिल्डिंग जजर्र अवस्था में पहुंच चुकी है लगभग 10 से 12 पोस्टमैन सुबह डाक इसी जजर्र बिल्डिंग में बैठकर छटिंग करते है और फिर आप और हमारे घर डाक पहुंचाने का काम करते है। जनता ने इस बिल्डिंग को ध्वस्त कर आरएमएस के बाजू में पड़ी खाली जमीन पर नई बिल्डिंग बनाये जाने की बात कही है उक्त स्थान पर पार्किंग की सुविधा सहित अन्य सुविधा भी पोस्ट आफिस आने जाने वालों मिल सकेगी। जनप्रिय विधायक डाक्टर सीतासरन शर्मा से जनहित में यह अपेक्षा की जाती है कि इस मामले में संज्ञान लेकर इस दिशा में आवश्यक कदम अवश्य उठाएंगे।.









