
अखिल भारत हिन्दू महासभा मध्य प्रदेश नर्मदापुरम इटारसी द्वारा आज वार्ड नंबर 09 में बैठक का आयोजन किया गया.
इटारसी //मनीष जायसवाल
अखिल भारत हिन्दू महासभा मध्य प्रदेश नर्मदापुरम इटारसी* द्वारा आज दिनांक 11/09/2024 को वार्ड नंबर 09 में बैठक का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य रूप से हिंदू महासभा संगठन मंत्री श्री कन्हैया लाल रैकवार जी द्वारा मार्गदर्शन करते हुए सदस्यता अभियान चलाया गया एवं लोगों को हिंदू महासभा से जोड़ने का कार्य किया गया जिसमें प्रमुख रूप से लोगों ने सदस्यता ली एवं इटारसी संगठन मंत्री जितेंद्र मालवीय द्वारा मुख्य रूप से लोगों को पदभार दिया गया जिसमे इटारसी नगर सहमंत्री के पद पर कार्तिक प्रजापति को नियुक्त किया गया एवं वार्ड नंबर 9 में वार्ड अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रजापति वार्ड नंबर 09 में महामंत्री पूनम प्रजापति
वार्ड नंबर 9 में संगठन मंत्री पीयूष देवनाथ
वार्ड नंबर 9 में उपाध्यक पद पर गुलशन प्रजापति को नियुक्त किया गया
जिले के कार्यकारी अध्यक्ष उदय मसानिया द्वारा सभी नवयुक्त पदाधिकारी को बधाईयां दी गई एवं हिंदू महासभा को ज्यादा से ज्यादा जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करने के लिए अग्रेषित किया गया ताकि हिंदू महासभा अखंड राष्ट्र बनाने के लिए प्रचंड हो इस सदस्यता अभियान मे हेमंत प्रजापति, शुभम प्रजापति चंद्र प्रकाश प्रजापति मोनू प्रजापति आकाश प्रजापति पूनम प्रजापति कार्तिक प्रजापति संजय प्रजापति पीयूष देवनाथ आदि सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान था.










