♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

डोल ग्यारस पर विराट ईनामी भजन मंडली प्रतियोगिता संपन्न,प्रदेश के नामी 12 भजन मंडलों ने लिया भाग 8 मंडलों को पुरुष्कृत किया गया.

सिवनी मालवा// मनीष जायसवाल

डोल ग्यारस पर्व के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच द्वारा विराट ईनामी भजन मंडली प्रतियोगिता संपन्न हुई।कार्यक्रम में प्रतिभा सम्मान समारोह में क्षेत्र के ग्वाले चरवाहों एवं रामायण मंडलों को किया गया सम्मानित,1 दिन 2 रात निरंतर चली प्रतियोगिता।

उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक शिव राठौर ने बताया कि डोल ग्यारस पर्व अवसर पर आयोजित विराट ईनामी भजन मंडली प्रतियोगिता का स्थानीय राठौर धर्मशाला मैदान पर रात्रि 8 बजे प्रतियोगिता कार्यक्रम में अतिथि राष्ट्रीय कथा वाचिका अनन्या शर्मा, राज्य सिलाई कढ़ाई बोर्ड अध्यक्ष मनोहर लाल माहेश्वरी (केबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश शासन) नगर पालिका अध्यक्ष रितेश रिंकू जैन,समाजसेवी सरिता पांडे,,अतुल शर्मा,नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेंद्र गोर, कार्यक्रम संरक्षक माखनलाल मालवीय, विहिप जिला सह मंत्री सनूप सिंह यदुवंशी, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी, जिला सेवा प्रमुख अनिल यादव,जिला धर्मयात्रा महासंघ प्रमुख राजू राय,नगर अध्यक्ष डा सौरभ रघुवंशी,पार्षद ईश्वर जमीदार, सरिता अग्रवाल, डा किरण राठौर पार्षद,प्रतिनिधि तुलसीराम कुशवाह,आचार्य पुनीत दुबे, प्रसिद्ध भजन गायक पंडित सतीश दुबे,आदि की उपस्तिथि में भगवान श्री राम चंद्र जी की पूजा अर्चना कर प्रारंभ हुई। प्रसिद्ध नृत्य कलाकार मुस्कान कानपुर शोभ्या भोपाल ने सुंदर धार्मिक भजनों पर नृत्य किए एवं श्रद्धा मंडल भोपाल गायक सोनू राजपूत ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी । कार्यक्रम का शुभारंभ श्री मधुर मंडल भिलाड़िया कला ने किया । प्रतियोगिता में नामी 12 भजन मंडलों ने भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनता को मंत्रमुग्ध किया .

प्रतियोगिता कार्यक्रम में विशेष प्रतिभा सम्मान समारोह में इस वर्ष क्षेत्र के ग्वाले,चरवाहों एवं रामायण मंडलों के कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान्नित किया गया. सम्मान समारोह कार्यक्रम में अतिथि मुख्य वक्ता सुरेंद्र सिंह प्रांत संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद,मध्य भारत प्रांत अतिथि वीर तेजाजी कल्याण बोर्ड अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गोरा, (केबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश शास) यादव महासभा राष्टीय अध्यक्ष योगेंद्र सिंह मंडलोई भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष पारिख,नगर पालिका उपाध्यक्ष स्वाति गोर, वरिष्ठ नेता अजीत सिंह राजपूत, स्वामी दयानंद सरस्वती हायर सेकंडरी स्कूल एसडीएम कॉलेज प्राचार्य कुशवाह, राजाबाबू भूरा रघुवंशी, दिनेश साहू,संचालक मनोज सिंघवाने पाल, धर्मेंद्र गुर्जर, मनमोहन पटेल,  पाल बेल्डिंग वर्कशाप संचालक कमल पाल,अतुल शर्मा,विहिप जिला अध्यक्ष डा सुभाष दुबे, जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत, जिला संयोजक नितिन मेशकर, जिला उपाध्यक्ष पृथ्वी पाल सिंह राजपूत, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनूप तिवारी, संतोष शर्मा इटारसी,नगर संयोजक संदीप यदुवंशी,आदि अतिथिओ ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में देश के जानेमाने यूट्यूबर कामेडी किंग पिंटू इंदौरी और उनकी टीम ने हास्य कामेडी कर श्रेताओ को मंत्रमुग्ध किया प्रतियोगिता में मंच संचालन दीपक सोनी, विनोद रघुवंशी,शीतल चौधरी, ने किया

विराट ईनामी भजन मंडली प्रतियोगिता निरंतर  2 रात 1 दिन चलकर सभी मंडलियो के प्रदर्शन के बाद आयोजन समिति ने पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम में सभी मंडलों को समान संयुक्त पुरुस्कार श्री सरस्वती मंडल बुधबाड़ा,श्री भोला मंडल गनोरा,श्री नवज्योति मंडल जमाडा, श्री श्याम मंडल गोपालपुर, श्री सरस्वती मंडल चुना हुजूरी, श्री नागराज मंडल इटारसी,श्री नव ज्योति सरगम मंडल तिलाडिया, श्री महावीर मंडल सोयत, प्रतियोगिता के संतावना पुरस्कार श्री रामकृष्ण मंडल, दा विदा श्री मंडल शुक्ररास ,श्री राधा कृष्ण मंडल बगलोंन, श्री राधे मंडल खारदा, श्री सरस्वती मंडल बुधबाड़ा, कांच का बेस्ट पुरुस्कार नबाब नागराज मंडल सुखदेव एवं बेस्ट कोरस जीवन सुरेंद्र, बेस्ट ढोलक राजा भाई, गौरव भाई सोयत, सतीश भाई तिलाडिया, रवि भाई चुना हुजूरी मास्टर को एवं सभी मंडलों को उपस्थित अतिथि एवं आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम संयोजक विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी, जिला सह मंत्री सनुप सिंह यदुवंशी, जिला सह संयोजक राजू राय,दीपक सोनी, विनोद रघुवंशी,निलेश राठौर, नगर अध्यक्ष डा सौरभ रघुवंशी, नगर मंत्री हरीश दुबे, नगर उपाध्यक्ष अशोक कुचबंदिया,तरूण सुनानिया,भुरू बग्गन, नरेंद्र योगी,रामसिंह यादव,उमेश अंकिले, हरिओम पाल,संतोष राठौर,मंगल सिंह राजपूत, निक्की राठौर,कम्मू गोर,  वीरू गन गोरे ,सुशील शर्मा,निक्की राठौर,योगेश राय, विनोद मालवी, घनश्याम तिवारी, प्रकाश यदुवंशी,अजब सिंह लोवंशी,मुकेश सराठे, खुमान सिंह यदुवंशी ,आदि ने प्रतियोगिता में विजेता मंडल को प्रशस्ति पत्र पुरुस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में सभी का आभार कार्यक्रम संयोजक शिव राठौर ने व्यक्त किया।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129