
नगर पालिका परिषद की दुकानों के किराए में अप्रत्याशित वृद्धि को लेकर परिषद मे लाए गए प्रस्ताव का हो रहा जमकर विरोध,संयुक्त व्यापार महासंघ द्वारा विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्ष को दिया गया ज्ञापन.
इटारसी// मनीष जायसवाल
नगर पालिका परिषद,इटारसी का जो एजेंडा जारी हुआ है उसके प्रस्ताव “क्रमांक 9” एवं “क्रमांक 20” जो कि किराया वृद्धि व्यापारियों के अहित में है जिस कारण से बाजार क्षेत्र की कच्ची एवं पक्की दुकानों के किराए में बहुत अधिक वृद्धि हो जाएगी इस विषय पर संज्ञान लेते हुए संयुक्त व्यापार महासंघ (रजि.)के पदाधिकारी मंडल ने क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माननीय सीताशरण शर्मा जी एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री पंकज चौरे जी से मुलाकात कर आग्रह किया कि दुकान किराए में वृद्धि न की जाए एवं सफाई टैक्स कम किया जाए जिसमें मुख्य रूप से संयुक्त व्यापार महासंघ अध्यक्ष श्री दीपक हरिनारायण अग्रवाल,सचिव सन्नमुखदास चेलानी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल संरक्षक धर्मेश सिंघवी, संजय जैन,दीपक अठोत्रा,युवा शाखा अध्यक्ष प्रमेश जैन, युवा शाखा महामंत्री विशाल अग्रवाल पदाधिकारी मुकेश अग्रवाल,सुदर्शन अग्रवाल,मुकेश साहू,रोहित चौरसिया, मनीष मालवीय जी ने ज्ञापन दिया.









