
यूको बैंक की रिकवरी का मामला,तहसीलदार नही ले सकेगी कब्जा,डीआरटी ने जारी किया यथा स्थिति का आदेश,कमला देवी गुबरेले की अपील पर हुए आदेश.
इटारसी/ जबलपुर.
नई गरीबी लाइन की रहने वाली कमला देवी नागेंद्र गुबरेले के द्वारा डीआरटी में प्रस्तुत अपील SA 312/24 पर आज 18/9/24 को आदेश करते हुए प्रोसिडिंग ऑफीसर मा राम निवास पटेल द्वारा उभय पक्षों के अधिवक्ताओं को सुनने के बाद आदेश को सुरक्षित रखते हुए “यथा स्थिति” के आदेश पारित कर दिए हैं उक्ताशय की जानकारी ऐश्वर्य पार्थ साहू एडवोकेट (Advocate Aishvary parth Sahu) ने जबलपुर से दी.श्री साहू ने बताया कि उक्त प्रकरण में यूको बैंक द्वारा ब्रांच ऑफिस इटारसी , आजाद इंटरप्राइजेज इटारसी और तहसीलदार इटारसी को पक्षकार बनाया गया है उल्लेखनीय है कि श्रीमती कमला देवी गुबरेले के नई गरीबी लाइन इटारसी स्थित मकान का कब्जा लिए जाने हेतु आज तहसीलदार इटारसी कार्रवाई कर रही थी वहीं इस यथा स्थिति के आदेश के आ जाने के बाद अब कब्जे की कार्यवाही रुक जाएगी.कमलाबाई ने एक आवेदन पत्र के साथ आदेश की प्रति एवं शपथ पत्र सभी पक्षों को प्रस्तुत करने हेतु तैयार कर लिया है.









