♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जीनियस प्लेनेट स्कूल में हुआ विवेक सागर का सम्मान.

इटारसी// मनीष जायसवाल

हाल ही में चीन में आयोजित एशियन चैंपियनशिप 2024 में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के उप कप्तान विवेक सागर प्रसाद क़ो जीनियस प्लानेट स्कूल के सभागार में स्कूल मेनेजमेंट एवं शहर के अन्य खेल एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया गया l इस अवसर पर पत्रकार कल्याण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव भारद्वाज भी उपस्थित रहेl कार्यक्रम की शुरुआत में विवेक सागर का जोरदार स्वागत स्कूल संचालकद्व जाफर सिद्दीकी और मनीता सिद्दीकी प्राचार्य विशाल शुक्ला और स्कूल के संरक्षक मो. यूनिस सिद्दीकी एवं स्कूल समिति सदस्य जिला हॉकी संघ कोषाध्यक्ष सर्वजीत सैनी द्वारा किया गया l इसके पश्चात् शहर के विभिन्न खेल जिसमें इटारसी क्रिकेट संघ एवं एवं लक्ष्य एकेडमी के सदस्य अमित जायसवाल, आर. के पांडेय, चंचल पटेल, अतुल फाइटर फुटबॉल क्लब के मेंटर निपुण गोठी, भागवत सिंह राजपूत, गोलू मालवीय, जिला बेडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष अरुण जायसवाल, सचिव शशांक चतुर्वेदी, कोच सावन भेरुआ, शशांक राव, उड़ान श्री वेलफेयर सोसाइटी एवं ब्राइट एकडमी के संस्थापक आशीष भदौरिया द्वारा विवेक सगार क़ो स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया l स्कूल मैनेजमेंट द्वारा भी विवेक सागर क़ो शाल श्री फल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया l सम्मान के प्रारम्भ में जिला बैडमिंटन संघ द्वारा विवेक क़ो केशरिया साफा बांधा गया l जिसने विवेक सागर के सम्मान में चार चाँद लगा दिए l विवेक ने स्कूल के बच्चों क़ो मोटीवेट करते हुए कहा की खेल और स्टडी का संतुलन और जीवन में अनुशासन होना जरुरी है l यही संतुलन और अनुशासन जीवन में सफलता पाने का मंत्र है l शिव भारद्वाज जी ने इटारसी में वर्षों पहले हॉकी प्रतियोगिता और पुराने खिलाडियों को याद करते हुए उनके खेल के बारे में बताया और विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर विवेक सागर से प्रेरणा लेना चाहिएl मौलाना यूनिस सिद्दीकी जी ने अमरज्योति क्लब से जुड़े मैचों को याद किया और कुछ यादगार मैच के पल को याद कियाl
सम्पूर्ण कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्कूल स्टॉफ का विशेष योगदान रहा तथा सफल संचालन मनीता सिद्दीकी द्वारा किया गया l

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129