
कल 6 अक्टूबर दिन रविवार को बाबरी घाट नर्मदा तट पर सजेगा बाबा श्री श्याम का भव्य दरबार,होगा बाबा श्री श्याम का भव्य संकीर्तन कार्यक्रम “एक शाम खाटू वाले के नाम”.
सिवनी मालवा// बाबरी
कल दिनांक 6 अक्टूबर नवरात्रि की चतुर्थी तिथि दिन रविवार को रात्रि 8:00 बजे से नर्मदा तट बाबरी घाट (रेवापुर) में बाबा श्याम का भव्य संकीर्तन कार्यक्रम
“एक शाम खाटू वाले के नाम”……..
आयोजित किया जा रहा है जिसमें इटारसी की सुप्रसिद्ध श्याम भजन गायिका कृतिका मालवीय, श्याम जगत के सुप्रसिद्ध गायक एन.पी.चौधरी, सुप्रसिद्ध भजन गायक मनीष जायसवाल,बाबरी से गायिका अंजलि व्यास, सुप्रसिद्ध गायक बलराम रघुवंशी,सुप्रसिद्ध गायक सुजीत यदुवंशी भेरूंदा, कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे और अपने सुमधुर भजनों से बाबा के दरबार में हाजिरी लगाएंगे
कार्यक्रम का संचालन श्री दीपक सोनी एवं श्री विनोद रघुवंशी सिवनी मालवा द्वारा किया जाएगा,इस अवसर पर बाबरी एवं सिवनी मालवा के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्याम भक्त, सिवनी मालवा एवं बाबरी क्षेत्र से गणमान्य नागरिक गण, समाजसेवी बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और बाबा के दरबार में अपनी हाजिरी लगाएंगे.
आयोजन समिति द्वारा प्रथम वर्ष में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है उल्लेखनीय की आयोजन समिति द्वारा राधा-कृष्ण की प्रतिमा नवरात्र में विराजित की गई है और इसी देवी पंडाल में यह भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम रात्रि ठीक 8:00 बजे प्रारंभ कर दिया जाएगा, कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं एवं बुजुर्गों एवं बच्चों के बैठने के लिए उपयुक्त व्यवस्था की गई है कृपया समय से आकर अपना स्थान ग्रहण करें और बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगावे.










