♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जीनियस प्लेनेट स्कूल में आयोजित हुआ ग्रेंड पेरेंट्स डे सेलिब्रेशन.

इटारसी// मनीष जायसवाल

वर्तमान परिवेश में बुजुर्गो के प्रति आज की पीढ़ी के सम्मान और श्रद्धा के भाव क़ो बढ़ाने के लिए स्थानीय सीबीएसई स्कूल जीनियस प्लानेट में ग्रेंड पेरेंट्स डे सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया l जिसमें कक्षा नर्सरी से कक्षा 2 तक के बच्चों के ग्रेंड पेरेंट्स यानि दादा-दादी और नाना-नानी ने भाग लिया l इस गतिमामय शानदार प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी और शहर के जाने माने हास्य कवि रंगमंच कलाकर बी के पटेल जी और शहर के जाने माने गीतकार एवं ग़ज़लकार रामकिशोर नाविक जी उपस्थित हुए l प्रोग्राम की अध्यक्षता स्कूल के संरक्षक मो यूनुस सिद्दीकी जी ने की l

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई l इसके पश्चात् सभी सम्मानीय अतिथियों का स्वागत स्कूल संचालकद्व मो जाफर सिद्दीकी, मनीता सिद्दीकी और प्राचार्य विशाल शुक्ला द्वारा किया गया l कक्षा केजी 2 के बच्चों द्वारा अपने दादा-दादी और नाना-नानी तथा उपस्थित सभी अतिथियों के लिए सुंदर वेलकम डांस की प्रस्तुति दी गई l कक्षा 2 री के बच्चों ने ग्रेंड पेरेंट्स और रिश्ते क्यों जरुरी है इस विषय क़ो व्यक्त करते हुए एक बहुत ही भावुक कर देने वाली स्किट क़ो प्रस्तुति दी l स्कूल संचालिका मनीता सिद्दीकी ने स्कूल स्टाफ के साथ मिल कर उपस्थित ग्रेंड पेरेंट्स क़ो गेम्स खिलवाये और लकी ड्रा के माध्यम से उनके साथ मनोरंजक प्रश्नोत्तरी आदि की गतिविधियों द्वारा उन्हें प्रोग्राम से जोड़े रखा l आज ग्रैंड पेरेंट्स ने बच्चे बनकर रोचक गेम्स का आनंद लिया l

दोनों आमंत्रित अतिथियों द्वारा बच्चों और पेरेंट्स क़ो शानदार कविताओं सुना का खूब वाह वाही प्राप्त की गई l वही उपस्थित कुछ ग्रेंड पेरेंट्स ने सभी के साथ अपने अनुभवों क़ो साँझा किया और कुछ ने अपने गीत कविताओं क़ो सुना कर अपने हुनर का ज़ोहर दिखाया l प्राचार्य विशाल शुक्ला द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया l कार्यक्रम क़ो सफलता पूर्वक संचालित और आयोजित करने में स्कूल स्टॉफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा l

 

कृपया खबर देखने के साथ-साथ हमारे हिंद 7 न्यूज़ के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करते जाएं🙏🙏

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129