
कक्षा 3 से 5 वी तक पढ़ाने वाले शिक्षको के शैक्षिक संवाद का आयोजन किया गया.
इटारसी//मनीष जायसवाल
आज दिनांक 26.10.2024 को जन शिक्षा केंद्र मिसरौद में शासन के निर्देश अनुसार कक्षा तीन एवं चार तक पढाने वाले शिक्षकों का शैक्षिक संवाद का आयोजन किया गया।
जिसमें श्री के वाड़ीवा नोडल अधिकारी एवं सहज कर्ता के रूप में उपस्थित थे । एवं सह सहज करता श्रीमती संगीता पुरोहित ने आज आकलन (आवधिक) अपडेट आओ दोहराएं पुनर्बलन पर विषय पर विस्तार से चर्चा की. 30:70 के अनुपात में चर्चा की गई शिक्षकों को आने वाली चुनौतियां कठिनाइयों और उनके निवारण पर श्री वाड़ीवा द्वारा चर्चा की गई।। संकुल प्राचार्य आदरणीय श्री वीरेंद्र कोरी जी ने उपस्थित सभी शिक्षकों को बच्चो की नियमित उपस्थिति एवम शिक्षकों की नियमित उपस्थिति रहने की बात कही एवं सुशासन के अंतर्गत स्वच्छता एवं नवाचार पर चर्चा की बच्चो की कक्षा के अनुसार गुणवत्ता में वृद्धि करने हेतु मार्गदर्शन देते हुए एवं निर्देश दिए की सभी शिक्षक समय पर स्कूल पहुचे ओर पूर्ण समय शाला में अपनी उपस्तिथी बनाये रखें और सभी बच्चों को कक्षा के अनुरूप पढ़ना आना ही चाहिए कक्षा के अनुसार उनकी गुणवत्ता होना चाहिए उन्होंने बताया कि सभी शिक्षकों का प्रशासनिक कार्य समय पर हमारे द्वारा कर दिया जाता है हमें आपसे अपेक्षा है कि आप भी समय पर स्कूल पहुंचे जन शिक्षा केंद्र में मिसरौद का कोई भी कार्य पेंडिंग नहीं है ।
हमारे द्वारा जनशिक्षा केंद्र में दर्ज कक्षा 1 से 8 तक दर्ज सभी विधार्थियों की प्रोफाइल अपडेशन पूर्ण कर छात्रवृति स्वीकृत कर दी गई है ।
जनशिक्षक के एस वाड़ीवा ने अवगत कराया कि यू डाइस में टीचर डाटा 100 परसेंट कंप्लीट कर दिया है प्रोफाइल फैसिलिटी 100% कंप्लीट कर दी गई है गणवेश पेंडिंग सूची 100% कंप्लीट कर दी गई है। ड्रॉपबॉक्स में जो बच्चे दिख रहे हैं कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को हटा दिया गया है। छात्रवृत्ति का कार्य संकुल स्तर से 100% परसेंट पूर्ण हो गया है हम चाहते हैं कि सभी शिक्षक भी इसी प्रकार अपने विद्यालय में चल रही गतिविधियों को 100% परसेंट अंजाम दें एवं बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार हेतु भरसक प्रयास करें।
साथ ही जनशिक्षक श्री के एस वाड़ीवा ने इस बार ऐसी हो दीवाली ।।
एक दूजे से शेयरिंग वाली कविता सुनाई।
एवम बिद्यालय में दीपावली अवकाश के पूर्व बच्चो के साथ बिद्यालय में दीवाली मनाकर बच्चो के बीच खुशियां बांटने का अनुरोध किया।


कृपया खबर देखने के साथ-साथ हमारे हिंद 7 न्यूज़ के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें







