
विश्व हिंदू परिषद बाजार में किसी भी दुकान पर हिंदू देवी देवताओं के चित्र छपे पटाखे नहीं बिकने देगा — शिव राठौर.
सिवनी मालवा// इटारसी// मनीष जायसवाल
विश्व हिंदू परिषद बाजार में किसी भी दुकान पर हिंदू देवी देवताओं के चित्र छपे पटाखे नहीं बिकने देगा
शिव राठौर
1.सुरक्षा दस्ते बाजारों में करेंगे निगरानी .
2.हमारी धार्मिक आस्थाओं का खिलवाड़ सहन नही।
3 विक्रेता और खरीददार पर कराएंगे अपराधिक प्रकरण.
4. संगठन की होगी पैनी नज़र .
हिंदू देवी देवताओं के चित्र छपे पटाखे लक्ष्मी बम शंकर रस्सी हनुमान बम सरस्वती टिकली आदि चित्र छपे पटाखे विश्व हिंदु परिषद बजरंग दल कार्यकर्ता बाजारों में नहीं बिकने देंगे। हिंदू धर्म को नीचा दिखाने बाली इन कंपनियों के लिए आक्रोश व्यक्त करते हुए विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर ने कहा की संगठन के वर्षो के जागरण का परिणाम है कि अब हिंदू समाज को अपमानित करने बाली किसी भी प्रकार के प्रयोगों को सफल होने नही दिया जाएगा अब संगठन इनसे सख्ती से निपटेगा एवं ऐसा करते कोई पाया जाएगा तो हमारे कार्यकर्ता इन बेचने बालो पर अपराधिक प्रकरण दर्ज कर प्रशासनिक कार्यवाही कराएंगे राठौर ने चेतावनी देते हुए कहा कि बहुत हुआ सहिष्णु हिंदू समाज वर्षो से इन बनाने बालो से अपमानित होता आया हे सभी कंपनियों के अपने ब्रांड मोनो होते है लेकिन हिंदू विरोधी विधर्मी कंपनी के मालिकों द्वारा हमारी हिंदू जन भावनाओं आस्थाओं का अनादर करना ही इनका उद्देश्य होता है अब भारत में यह सब नहीं चलेगा न ही हिंदू समाज अब यह सब बर्दाश्त करेगा हमारे कार्यकर्ता बाजारों मालों दुकानों पर सभी नगर केंद्रों के बाजारों पर हिंदू देवी देवताओं के चित्र छपे इन पटाखों का विक्रय नही होने देंगे कार्यकर्ता सुरक्षा दस्ते बनाकर बाजार पर निगरानी रखेंगे एवं इन बेचने एवं खरीदने बालो पर हिंदू जनभावनाओं को अपमानित करने धारा 295 a आदि अपराधिक प्रकरण दर्ज कराएंगे हम हर हाल में इस प्रकार के कोई भी कृत्य सहन नही करेंगे राठौर ने हिंदू समाज से भी आव्हान किया कि बो इस प्रकार के कोई सामान नहीं खरीदे उनका वहिष्कार करे विश्व हिंदू परिषद नर्मदा पुरम प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर ने कहा विश्व हिंदू परिषद के मार्गदर्शन में बजरंग दल कार्यकर्ता बाजारों पर नजर रखेंगे एवं हिंदू समाज से इन पटाखों को नहीं खरीदने की अपील करेंगे।









