
भगवान श्री झूलेलाल के 25 वें चालीहा महोत्सव में पहुंचे विहिप पदाधिकारी,भगवा चोला ओढ़ाकर भगवान श्री झूलेलाल का आशीर्वाद किया प्राप्त.
इटारसी// मनीष जायसवाल
भगवान श्री झूलेलाल के 25 वें चालीहा महोत्सव में पहुंचे विहिप पदाधिकारी
भगवा चोला ओढ़ाकर भगवान श्री झूलेलाल का आशीर्वाद किया प्राप्त
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सिंधी समाज द्वारा आयोजित 25 वें चालीहा महोत्सव में पहुंचे जहां पर झूलण सेवा समिति द्वारा सभी पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया।
उक्त कार्यक्रम वलेचानी परिवार के द्वारा आयोजित किया गया जिसमें विहिप के नगर कार्यकारी अध्यक्ष महेश वलेचानी की महती भूमिका रही। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने भगवा शॉल ओढ़ाकर भगवान श्री झूलेलाल जी का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं भजन कीर्तन का आनंद देर रात तक लिया।
इस अवसर पर विहिप जिला मंत्री चेतन जी राजपूत, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनूप जी तिवारी,नगर उपाध्यक्ष अनुरुद्ध चंसौरिया, संतोष शर्मा एवं नगर संयोजक संदीप यदुवंशी की उपस्थिति रही। उपरोक्त जानकारी श्री अनूप तिवारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख नर्मदा पुरम द्वारा दी गई है




कृपया खबर देखने के साथ-साथ हमारे हिंद 7 न्यूज़ के यूट्यूब चैनल को लाइक शेयर एवं सब्सक्राइब जरूर करें
🙏🙏🙏🙏
👇👇👇👇







