
फ्लाई बिग कंपनी शुरू कर रही है एयरलाइन,भोपाल से रीवा फ्लाइट होगी शुरू,19 सीटर प्लेन भरेगा उड़ान.
इटारसी// भोपाल// रीवा
मनीष जायसवाल
काफी दिनों की कार्रवाई के बाद भोपाल से रीवा की फ़्लाइट शुरू हो रही है फ्लाइ बिग कंपनी( Fly Big Airline) द्वारा इस रूट पर 19 सीटर प्लेन से शुरुआत की जा रही है अभी कुछ समय तक किराया मिनिमम रखा जाएगा जैसा की जानकारी मिल रही है संभवत 15 नवंबर से यह फ्लाइट शुरू हो जाएगी. यह रहेगा भोपाल से रीवा और रीवा से भोपाल का फ्लाइट शेड्यूल.
19 सीटर विमान से 2 घंटे में होगा रीवा-भोपाल का सफर,
भोपाल से सुबह 8 बजे रवाना होकर 10.05 बजे रीवा
रीवा से सुबह 10.35 बजे रवाना होकर 11.30 बजे खजुराहो
खजुराहो से 11.05 बजे रवाना होकर 12 बजे रीवा
रीवा से 12.30 बजे रवाना होकर 2.35 बजे भोपाल।









