
वर्धमान के विद्यार्थियों ने शतरंज और वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जिला स्तर पर चयनित होकर शाला को गौरवान्वित किया.
इटारसी//
वर्धमान स्कूल इटारसी शहर का एकमात्र शैक्षणिक संस्थान है जिसके पास छात्रों के खेल सुविधाओं के लिए खेल परिसर(स्पोर्ट्स स्टेडियम) है। हमारे खेल प्रशिक्षक वर्धमान के छात्रों का खेलों में चयन कराने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के तहत कक्षा आठवीं के छात्र श्रीराध्य साहू ने जिला नर्मदापुरम में आयोजित ब्लॉक स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया साथ ही ब्लॉक स्तर पर वॉलीबॉल मैचेज में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिला स्तर पर अपना स्थान बनाकर उत्कर्ष जैन, मनोज्ञ जैन, वरदान चंडोकर एवं अबीर विश्वकर्मा ने सुनिश्चित करके शाला को गौरवान्वित किया । इन सभी विद्यार्थियों के चयन पर संस्था संचालक श्री प्रशांत जैन एवम संस्था प्राचार्या सुश्री वर्षा मिश्रा ने सभी बच्चे के साथ उनके खेल कोच को बधाई दी ।









