
जयस्तंभ के पास 2 सांडो ने जमकर अफरा-तफरी मचाई, मची भगदड़, दुकानों का बाहर रखा सामान क्षतिग्रस्त.

आज शाम 6:40 पर जय स्तंभ के पास 2 सांड जमकर लड़ पड़े जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई दोनों सांड लड़ते हुए इधर से उधर घूमते रहे इस दौरान चिकमंगलूर चौराहे से आरएमएस चौक की तरफ बनी कुछ दुकानों के बाहर रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया जिसमें शिवराज स्वीट्स वाली लाइन मैं बाहर रखा कुछ दुकानों का सामान क्षतिग्रस्त हो गया. राजा ऑप्टिकल की दुकान के बाहर रखा शोकेस, उसके बगल की गारमेंट शॉप के सामने लगा हुआ फ्लेक्स स्टैंड सहित क्षतिग्रस्त हो गया,शिवराज होटल के मालिक को पैर में चोट भी आई है.
जय स्तंभ और पूरे शहर में इधर-उधर स्वच्छंद रूप से विचरण करते हुए आवारा सांड और पशुओं को पकड़ कर शीघ्र ही गौशाला भेजा जाना चाहिए,कभी कोई अनहोनी घटित ना हो इसलिए इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई होना चाहिए.







