♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जीनियस प्लेनेट का वार्षिकोत्सव संपन्न.

इटारसी//मनीष जायसवाल

जीनियस प्लानेट में वार्षिक समारोह अनुनाद का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नर्मदापुरम नरसिंहपुर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद माननीय दर्शन सिंह चौधरी एवं अध्यक्षता शहर के प्रथम नागरिक माननीय पंकज चौरे जी ने की तथा डीजल शेड के सीनियर डी. एम. ई श्रीवास्तव जी, पूर्व डीईओ बी के पटेल, एस के वानी एवं विद्यालय के संरक्षक मोहम्मद यूनिस सिद्दीकी जी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत संचालकद्व जाफर एवं मनीता सिद्दीकी और प्राचार्य विशाल शुक्ला द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया l

कार्यक्रम का आगाज मां सरस्वती के समक्ष पूजन से किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सुंदर सरस्वती वंदना का गायन किया गया, स्वागत उद्बोधन विद्यालय के हेड बॉय भविष्य सारन एवं हेड गर्ल आरुषि शर्मा के द्वारा किया गया, जिसके पश्चात कर्णप्रिय स्वागत गीत की प्रस्तुति विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत की। कक्षा नर्सरी से कक्षा केजी 2 के नन्हें सितारों के द्वारा हिंदी और इंग्लिश कविताओं के स्वर में शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कक्षा 1 से कक्षा 2 के विद्यार्थियों के द्वारा पंजाब, गुजरात, राजस्थान और बंगाल के नृत्य की प्रस्तुति दी। कक्षा 3 से कक्षा 5 के विद्यार्थियों के द्वारा रंगारंग मारवाड़ी और बुंदेलखंडी नृत्य को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की सबसे बड़ी रौनक विद्यार्थियों के द्वारा हिंदी फिल्म जगत के सबसे अलहदा संगीत निर्देशक राहुल देव बर्मन पंचम दा को श्रद्धांजलि स्वरूप उनके गीतों की वाद्य यंत्रों के माध्यम से दी गई, जिसे उपस्थित जन समूह के द्वारा बहुत सराहा गया। कठपुतली नृत्य नाटिका के द्वारा विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुति दी गई, इस नृत्य नाटिका के माध्यम से संदेश दिया गया कि जिस विद्या का जन्म हमारे ही देश में हुआ, वही विद्या आज हमारे देश में अपने अस्तित्व के लिए लड़ रही है। अंतरिक्ष में हमारे देश की उपलब्धि और इसरो के अतुलनीय योगदान को दर्शाती हुई नृत्य नाटिका का सफ़ल प्रस्तुतिकरण विद्यार्थियों के द्वारा किया गया। वर्ष 2009 से 2024 तक की विद्यालय की यात्रा और उपलब्धियों का सुंदर वर्णन कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों ने वृतचित्र के माध्यम से किया। कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचने का संदेश कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के जनप्रिय सांसद माननीय दर्शन सिंह चौधरी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, संगीत, और अन्य रचनात्मक गतिविधियाँ शामिल रही। आपके द्वारा सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शहर के प्रथम नागरिक माननीय पंकज चौरे जी द्वारा कहा कि विद्यालय के प्रबंधन, गुरुजनों और विद्यार्थियों के सफ़ल प्रयास को इस कार्यक्रम के माध्यम से देखा जा सकता है, प्रस्तुतियों और उनके द्वारा दिए गए संदेश अनुकरणीय है। इसके पश्चात हास्य नाटिका जो तारक मेहता हास्य धारावाहिक पर आधारित रही, जिसका आनंद उपस्थित जन समूह के द्वारा लिया गया। कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से 12 वी तक 15 वर्ष निरंतर भरोसे से अपने बच्चे को पढाया ऐसे अध्ययनरत विद्यार्थियों के पालक का सम्मान स्कूल प्रबंधन द्वारा अतिथियों से सम्मान पत्र देकर करवाया गया। लैंगिक समानता पर आधारित नृत्य नाटिका के द्वारा विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि बेटा अगर चांद है तो बेटी भी चांदनी है। कार्यक्रम की अंतिम और मनमोहक प्रस्तुति 7 सिस्टर्स की रही, जिसमें विद्यार्थियों के द्वारा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा प्रदेश के लोक नृत्य की आलौकिक प्रस्तुति उन्हीं प्रदेशों के लोक गीतों एवं प्रदेशों की वेश भूषा पर की गई। जिसे सभी के द्वारा सराहा गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की शिक्षिकाओं के द्वारा गीत के माध्यम से सभी का आभार प्रदर्शन किया गया। अनुनाद को चिरस्मरणीय और सफ़ल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

 

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129