
जीनियस प्लानेट स्कूल में हुआ राजस्थानी लोक संगीत का आयोजन.
इटारसी// मनीष जायसवाल
स्पीक मैके चैप्टर इटारसी द्वारा जीनियस प्लानेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राजस्थानी लोक संगीत का गरिमामय कार्यक्रम आयोजित हुआ l सरस्वती पूजन एवं स्वागत की परंपरा के पश्चात कार्यक्रम में रोजे खान जी एवं उनके समूह सदस्यों के द्वारा, केसरिया बालम आओ नी पधारो म्हारे देश, नींबू लाई दो, दमा दम मस्त कलंदर और छाप तिलक सब छीनी रे, मोसे नैना मिलाके की अप्रतिम प्रस्तुतियां दी, इन प्रस्तुतियों के मध्य लीला देवी जी द्वारा भवाई नृत्य एवं रेखा जी द्वारा कालबेलिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। समूह में करताल एवं मोरचंग पर देबू खान जी, सारंगी पर हुसैन खान जी, कोरस पर आयूब खान जी, ढोलक पर भुट्टे खान एवं सहयोगी के रूप में भूत दास ने शिरकत की। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में हेमंत शुक्ला , अध्यक्ष, स्पीक मैके, डॉ. नीरज जैन , अध्यक्ष, जनभागीदारी समिति, शास. एम. जी. एम. पी. जी. कॉलेज एवं राहुल चौरे, नवनिर्वाचित नगर मंडल अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी के साथ वरिष्ठ जम्मू सिंह उप्पल और स्पीक मैके क्व समन्वयक सुनील बाजपेई तथा रितेश शर्मा उपस्थित रहें। सभी उपस्थित अतिथियों और कलाकारो का स्वागत और सम्मान स्कूल संचालक द्व मो जाफर सिद्दीकी, मनीता सिद्दीकी और प्राचार्य विशाल शुक्ला द्वारा किया गया lसभी विद्यार्थियों के द्वारा प्रस्तुतियों पर ताल के साथ अपनी करतल ध्वनि को मिलाकर इस कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम का सफ़ल संचालन विद्यालय की निर्देशिका मनिता सिद्दीकी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को अविस्मरणीय बनाने में विद्यालय के समस्त स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।










