
भजन सम्राट स्वर्गीय नरेंद्र चंचल को स्थानीय जय स्तंभ चौक पर दी गई विनम्र श्रद्धांजलि.
इटारसी// मनीष जायसवाल
भारत के मशहूर भजन सम्राट माता के भक्त स्वर्गीय नरेंद्र चंचल की चौथी पुण्यतिथि पर 22 जनवरी 2025 को स्थानीय जय स्तंभ चौक पर श्रद्धांजलि का कार्यक्रम शाम 7:00 बजे से रखा गया. श्रद्धांजलि का कार्यक्रम शहर के वैष्णो जागरण ग्रुप की ओर से रखा गया.
सर्वप्रथम पार्षद एवं सभापति राकेश जाधव द्वारा स्वर्गीय नरेंद्र चंचल को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए,शहर के वरिष्ठ कलाकार एनाउंसर श्री राजेंद्र ठाकुर,गणेश भैसारे, सुरेश बड़कुल,व्यावसायि क्षितिज भावसार,समाजसेवी श्री राजू बत्रा जी,समाजसेवी सुरेश करिया जी, श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजक एवं भजन गायक श्री शोकी बत्रा,श्री दीपक भोला,श्री सुनील जैन,श्री गुड्डू जैन,श्री प्रदीप बिग, भजन गायक मनीष जायसवाल द्वारा स्वर्गीय भजन सम्राट नरेंद्र चंचल को श्रद्धा सुमन अर्पित कर जय स्तंभ चौक पर श्रद्धांजलि दी गई





कृपया खबर देखने के साथ-साथ हमारे हिंद 7 न्यूज़ के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करते जाएं साथ ही फेसबुक पेज एवं व्हाट्सएप चैनल को भी फॉलो करें.







