
वार्ड नं 13 आंगनबाड़ी में अन्न प्रासन कार्यक्रम संपन्न। मातृशक्ति ने हर्षोल्लास से उत्सव मनाया.
सिवनी मालवा// मनीष जायसवाल
नगर पालिका परिषद सिवनी मालवा के वार्ड क्रमांक 13 में आंगनबाड़ी में मंगल दिवस अंतर्गत अन्न प्रासन कार्यक्रम किया गया। उक्त जानकारी देते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रीना राहोत ने बताया कि शासन की योजनानुसार आंगनबाड़ी में विभिन्न आयोजन उत्सव किए जाते हैं आज भी मंगलदिवस अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र गोटियापुरा में कार्यक्रम में अतिथि वार्ड पार्षद प्रतिनिधि शिव राठौर पत्रकार संतोष चंदेल आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक आसमा खान आदि की उपस्तिथि में आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति की उपस्तिथि में वार्ड की नेहा बर्डे के बेटे वेदांश को अतिथियों ने तिलक लगाकर हार माला पहनाकर मीठी खीर खिलाकर अन्न प्रासन कराया गया सभी ने अन्न प्रासन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक आसमा खान द्वारा स्तनपान पूरक आहार की जानकारी वेदांश की माता एवं सभी मातृशक्ति को बताई गई। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कुसुम गोहर रीना राहोत अफरोज कुरैशी सहायिका भारती केवट नेहा बर्डे हाजरा बेगम सरोजा मीणा सीमा बाथब निशा मेश्राम ऋतु बाथब मेघा बाथब संजना बाथ ब के साथ ही बड़ी संख्या में आंगन बाड़ी कार्यकर्ता सहायिका मातृशक्ति वार्ड वासी उपस्थित थे।










