
विश्व हिंदू परिषद ने गोवंश तस्करी पर प्रतिबंध और गौतस्करों पर कार्यवाही की मांग को लेकर दिया ज्ञापन.
सिवनी मालवा// मनीष जायसवाल
हिंदू परिषद बजरंग दल ने सिवनी मालवा थाना क्षेत्र में हो रही अवैध गोवंश तस्करी पर प्रतिबंध ओर गौतस्करों पर कार्यवाही की मांग को लेकर प्रदेश के गृह मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद नगर सह सेवा प्रमुख सुशील गोहर ने बताया कि वर्षों से अवैध रूप से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गौतस्करी पर प्रतिबंध की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मातृशक्ति द्वारा विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर की उपस्तिथि में कार्यकर्ताओं ने स्थानीय तहसील परिसर में मध्य प्रदेश सरकार के गृह मंत्री के नाम ज्ञापित ज्ञापन नायब तहसील दार कीर्ति प्रधान को सौंपा गया। ज्ञापन में विश्व हिंदू परिषद ने मांग करते हुए लिखा कि सिवनी मालवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुछ गोवंश तस्कर सक्रिय हे जो लगातार गौतस्करी के काम में लगे हुए है इस संबंध में विश्व हिंदू परिषद द्वारा अनेक बार प्रशाशन को लिखित रूप से ज्ञापन भी दिए गए। इन गौतस्करों के खिलाफ कोई ठोस ओर कठोर कार्यवाही नहीं की गई।परिणामस्वरूप क्षेत्र में गौतस्कर सक्रिय हे। हाल ही में बैतूल जिले के भोरा चौकी थाने अंतर्गत ग्रामीणों ने गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी हे जिनकी तस्करी सिवनी मालवा थाने से जुड़ी हुई हे। पुलिस विभाग की उदासीनता का ही परिणाम हे कि जहां भी गौतस्करी वाले वाहनों को पकड़ा जाता हे वे भी सभी ग्रामीण या हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता पकड़ते है और पुलिस को सौंपते हे। ज्ञापन में प्रशासन से मांग करते हुए प्रदेश के सभी थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश दिए जाए और गोवंश तस्करों के खिलाफ कार्यवाही की जाए और तस्करी में जुड़े सभी अपराधियों प्रयुक्त वाहन को राजसात करने की कार्यवाही की जाए । विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा ज्ञापन देने बालों में प्रमुख रूप से प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर नगर अध्यक्ष डॉ सौरभ रघुवंशी नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र योगी राम सिंह यादव नगर धर्माचार्य संपर्क प्रमुख ओमप्रकाश जोशी नगर मठ मंदिर प्रमुख पंडित कृष्णकांत तिवारी नगर सामाजिक समरसता प्रमुख रविन्द्र छिरेले नगर सह सेवा प्रमुख सुशील गोहर करण सावनेर ग्रामीण उपाध्यक्ष कम्मू गौर वीरू गणगौरे तरूण सुनानिया आयुष योगी राम योगी बल्लू मराठा अमन मालिक मातृशक्ति रामवती धुर्वे सुनीता ईरपंचे अनीता यूईके संतो बाई के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण मातृशक्ति उपस्थित थी।




कृपया खबर देखने के साथ-साथ हमारे हिंद 7 न्यूज़ के यूट्यूब चैनल को बेल आइकन दबाकर सब्सक्राइब करते जाएं एवं फेसबुक पेज और व्हाट्सएप चैनल को भी फॉलो करें







