
श्री बूढ़ी माता परिसर में स्वर्ण जयंती वर्ष में होगा श्री शतचंडी महायज्ञ.
इटारसी// मनीष जायसवाल
श्री बूढ़ी माता परिसर में स्वर्ण जयंती वर्ष में होगा श्री शतचंडी महायज्ञ जगदीश मालवीय सचिव
श्री श्री बूढ़ी माता मंदिर परिसर में 50 वे स्वर्ण जयंती वर्ष में श्री शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।मंदिर को भव्य साज सज्जा की जा रही है।सभी मंदिरों की प्रतिमाओं को रंगों से सजाया जा रहा है।श्री बूढ़ी माता मंदिर समिति के सचिव जगदीश मालवीय ने बताया कि समिति के अध्यक्ष डॉक्टर सीतासरन शर्मा के मार्गदर्शन में 6 फरवरी से 12 फरवरी तक होने वाले शतचंडी महायज्ञ की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है।मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। श्री जगदीश मालवीय ने शहर की धर्मप्रेमी जनता से अनुरोध किया है है कि श्री शतचंडी महायज्ञ में प्रतिदिन पधारकर पुण्यलाभ अर्जित करें। श्री मालवीय ने बताया कि समिति के सदस्य जिम्मेदारी से अपना अपना कार्य कर रहे है।







