
सरस्वती शिशु विध्या मन्दिर में नगर में पूजित अक्षत कलश वितरण को लेकर बैठक संपन्न हुई.
इटारसी// मनीष जायसवाल
दिंनाक 17/12/23 दिन रविवार को सरस्वती शिशु विध्या मन्दिर में नगर में पूजित अक्षत कलश वितरण को लेकर बैठक संपन्न हुई जिसमें नगर की 13 बस्तियों के संयोजक एवं सह संयोजक उपस्थित हुए कार्यक्रम के जिला सह संयोजक मनोज जी राय द्वारा कार्यक्रम की कार्ययोजना को विस्तार से समझाया बताया गया उक्त बैठक में निर्णय लिया गया कि 19/12/23 को अक्षत वितरण कार्यक्रम किया जायेगा। आप सभी जानते है कि *श्री रामलला की भव्य दिव्य स्थापना* श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास अयोध्या के नवनिर्मित मंदिर में होने जा रही है जिसके *पुजित अक्षत कलश* वितरण का आयोजन इटारसी नगर की सिंधी कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर से किया जा रहा हैआप सभी परिवार सहित महिला, पुरुष ,बच्चे, बुजुर्ग ,राम जी के कार्य में अवश्य सहभागी बने।
*कार्यक्रम दिनांक 19-12-2023*
*दिन -मंगलवार*
*समय- प्रातः 10:30 बजे*
*आप सभी सादर आमंत्रित है*
जय श्रीराम

*यह सूचना 101 राम भक्तो तक पहुंचाकर पुण्य के भागी बने
*जारीकर्ता*
*संदीप यदुवंशी*
*नगर संयोजक*
*बजरंग दल*







