
जीनियस प्लानेट स्कूल में संपन्न साइंस प्रदर्शनी.
इटारसी// मनीष जायसवाल
शहर के प्रतिष्ठित सीबीएसई स्कूल जीनियस प्लानेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न विषयों के चार्ट्स औऱ मॉडल पर प्रदर्शनी लगाई गई l इस प्रदर्शनी का शुभारम्भ बी आर सी सपना गोलानी, भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल चोरे, सभापति पार्षद राकेश जाधव, संचालकद्व जाफर एवं मनीता सिद्दीकी ने किया l इस प्रदर्शनी में संजय दुबे सर, विष्णु पांडे, कुलभूषण मिश्रा, संजीव दीपू अग्रवाल, सतप्रीत छाबड़ा के साथ ही अभिभावक ने भी अपना बहुमूल्य समय दिया l
सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा बनाये गए प्रोजेक्ट्स की सराहना की उनके उज्जवल भविष्य की कामना की l विद्यार्थियों ने चार्ट्स, मॉडल को क्लासिफाइड करके साइंस जोन, सोशल साइंस जोन, लैंग्वेज जोन, आई टी ज़ोन में कियाl साथ ही आर्ट गैलरी एवं विद्यालय द्वारा किये गए अब तक की समस्त एक्टिविटी की फोटो सहित गैलरी बनाकर प्रदर्शनी लगाई गयीl इन सभी जोनस में बच्चों ने सम्बंधित विषयों के बहुत सुन्दर सुन्दर चार्ट्स, चलित औऱ अचलित मॉडल बनाये गये l बच्चों द्वारा बनाये गये कुछ मॉडलस जैसे वेक्यूम क्लीनर,
सोलर एनर्जी, हार्ट ब्लड प्यूरीफायर सिस्टम, प्लान्टेशन सिस्टम, चंद्रयान 3, डायलिसिस सिस्टम, ट्रिगनामेंट्री टेबल, एसिड रेन, क्रिकेट स्टेडियम, क्विज बोर्ड, एयर पॉलुशन, हाइड्रोलिक सिस्टम, बार ग्राफ, रनिंग ट्रैक, फायर अलर्ट अलार्म, डैम, प्रोजेक्टर आदि बहुत पसंद किये गये l सभी आमंत्रित अतिथियों का स्वागत स्कूल संचालकद्व मो. जाफर सिद्दीकी औऱ मनीता सिद्दीकी द्वारा किया साथ ही सभी अतिथियों को स्कूल के आर्ट एंड क्राफ्ट विभाग द्वारा बनाएं गए सुन्दर गुलदस्ते प्रदान किये गएl अतिथियों ने कहा कि बच्चों द्वारा बहुत ही शानदार मॉडल बनाएं गए है और उससे अच्छी बात यह है कि प्रत्येक छात्र अपने बनाये गए मॉडल को विस्तार से समझा रहा है इससे प्रतीत होता है कि छात्र ने स्वंय मॉडल बनाया है और शिक्षक शिक्षिकाओं कि सराहना करते हुए उन्हें अच्छे विद्यार्थियों को मॉडल के लिए दिए गए गाइडेंस की सराहना कीl समस्त अतिथियों औऱ पेरेंट्स का आभार स्कूल प्राचार्य श्री विशाल शुक्ला द्वारा किया गया l









