
रजक समाज के आराध्य संत श्री गाडगे महाराज जी की 149 वीं जयंती पर 22 फरवरी को विशाल शोभा यात्रा एवं 23 फरवरी को हर्षोल्लास के साथ संपन्न होगा जयंती पर्व का मुख्य कार्यक्रम.
इटारसी// मनीष जयसवाल
अखिल भारतीय रजक महासंघ मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक कनोजिया (युवा विंग,जिला उपाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा) ने बताया की राष्ट्रीय संत श्री गाडगे महाराज चौराहा समिति इटारसी द्वारा आगामी 23 फरवरी दिन रविवार को नगर इटारसी में स्वच्छता के जनक-शिक्षा के दूत एवं रजक समाज के आराध्य संत श्री गाडगे महाराज जी की 149 वीं जयंती का 04 वर्ष में भव्य दो दिवसीय आयोजन किया जा रहा है
जयंती की पूर्व संध्या पर 22 फरवरी शाम 4:00 बजे रजक समाज द्वारा शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।। एवं 23 फरवरी को दोपहर 12 बजे से श्री गाडगे महाराज चौराहे पर समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मा.श्री महेश ढालिया जी अध्यक्ष-रजक कल्याण बोर्ड मध्य प्रदेश शासन कैबिनेट मंत्री दरजा प्राप्त, मा.श्री दर्शन सिंह चौधरी जी संसद नर्मदापुरम-नरसिंहपुर ,मा.डॉ.सीताशरण जी शर्मा विधायक नर्मदापुरम ,मा. पीयूष शर्मा जी ,मा. पंकज चोरे जी अध्यक्ष न.पा.प.इटारसी मुख्य रूप से उपस्थिति रहेंगे। आयोजन श्री गाडगे महाराज चौराहा समिति के द्वारा किया जाएगा जिनमें जिला प्रभारी श्री नंदलाल भगो










