
अखिल भारत हिंदू महासभा की संभाग, जिला एवं नगर कार्यकारिणी की नियुक्तियाँ की गई।
इटारसी//मनीष जायसवाल
अखिल भारत हिंदू महासभा की कार्यकारिणी नियुक्तियों को लेकर आवश्यक बैठक शिवराजपुरी कॉलोनी इटारसी में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश महामंत्री कन्हैयालाल रैकवार की अनुशंसा एवं प्रदेश कार्यालय सदस्यता प्रभारी डॉ प्रताप सिंह वर्मा के अनुमोदन द्वारा संभाग एवं जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। इटारसी नगर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार मालवीय द्वारा नगर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।
नियुक्तियों में नर्मदापुरम संभाग अध्यक्ष प्रियंका रिछारिया, नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष उदय मसानिया, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमन वर्मा, इटारसी महिला मोर्चा अध्यक्ष नीतू रामहरिया, महामंत्री उषा वर्मा, भोपाल महिला मोर्चा अध्यक्ष पूजा यादव, छात्र संघ प्रभारी महक रामहरिया के साथ ही इटारसी नगर पदाधिकारी नियुक्तियों में नगर उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव एवं अनिल मेहरा, नगर महामंत्री डॉ संदीप मालवीय, नगर संगठन मंत्री मयंक रैकवार, नगर सह मंत्री मनोज सोड़कार, नगर कार्यकारिणी सदस्यों में देवेंद्र सोनी, राजवीर रैकवार, रोहित मालवीय की नियुक्तियां की गई।










