
प्रज्ञान के बच्चे बने ओलम्पियाड के नेशनल एचीवर
इटारसी// मनीष जायसवाल
प्रज्ञान सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने नेशनल साइंस ओलंपियाड और नेशनल जनरल नॉलेज ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने जोनल टॉपर रैंक हासिल कर अपनी उत्कृष्ट क्षमता का परिचय दिया। उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने गर्व जताया है। नेशनल साइंस ओलम्पियाड(SOF) में जोनल टॉपर यशोधन तिवारी कक्षा पांचवीं,श्रेया चौरे कक्षा नवमीं व सिमरन अहिरवार कक्षा दसवीं रहे।
इसके अलावा जनरल नॉलेज ओलम्पियाड में तुरण्या पटेल ने नेशनल अचीवर रैंक हासिल की क्लास अचीवर में अवनी अग्रवाल- कक्षा दूसरी, यश गुंडिया- कक्षा तीसरी,नमामि शर्मा,श्वेता गुड़िया- कक्षा चौथी,कृष्णा चौधरी-कक्षा पांचवी सम्राट चौधरी- कक्षा पांचवी, सेजल बामने- कक्षा सातवीं, तरुण मालवीय-कक्षा सातवीं,अंकुश मलैया-कक्षा सातवीं,मितेश बमोरिया- कक्षा आठवीं, सार्थक प्रजापति -कक्षा नवमी, रितिका परते-कक्षा नवमीं , खुशबू मालवीय- कक्षा दसवीं, ज्ञानसी दीवान- कक्षा दसवीं ने अपना स्थान बनाया। छात्रों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। इस सफलता पर छात्रों को प्राचार्य श्री विजय राजपाल जी द्वारा मैडल्स तथा सर्टिफिकेट प्रदान किये गए।









