
होली फाग अवसर पर विराट ईनामी घेराबाजी गम्मत प्रतियोगिता संपन्न। विशेष प्रतिभा सम्मान समारोह में भजन गायकों गोशाला संचालकों का किया सम्मान.
सिवनी मालवा //मनीष जायसवाल
होली फाग अवसर पर विराट ईनामी घेराबाजी गम्मत प्रतियोगिता संपन्न। विशेष प्रतिभा सम्मान समारोह में भजन गायकों गोशाला संचालकों का किया सम्मान 13 घेरा मंडलों को किया पुरस्कृत 2 रात ओर 1 दिन निरंतर चली प्रतियोगिता। सिवनी मालवा= होली एवं फाग महोत्सव अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच द्वारा आयोजित विराट ईनामी घेराबाजी गम्मत प्रतियोगिता हुई संपन्न । उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख कार्यक्रम संयोजक शिव राठौर ने बताया कि होली एवं फाग माह के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली विराट ईनामी घेराबाजी गम्मत प्रतियोगिता दिनांक 5/3/2025/ को रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होकर निरंतर 2 रात ओर 1 दिन तक कार्यक्रम चलता रहा। प्रतियोगिता कार्यक्रम में प्रदेश के प्रसिद्ध नामी 17 घेरा मंडलों ने भाग लेकर फाग गीतों को गाकर घेरा का प्रदर्शन किया । प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि वीर तेजाजी कल्याण बोर्ड अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गोरा केबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश शासन विधायक प्रेमशंकर वर्मा सुपुत्र रामकृष्ण वर्मा सम्माननीय अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वेंद्र सिंह मंडलोई जनभागीदारी समिति कुसुम कॉलेज सिवनी मालवा अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रितेश जैन कल्चुरी सेना प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप जायसवाल विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी पूर्व विधायक ओमप्रकाश रघुवंशी पाल बिल्डिंग वर्कशॉप संचालक कमल पाल समाजसेवी सतीष जादौनी समाजसेवी सरिता पांडे सक्षम प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष चटर्जी विधायक प्रतिनिधि विक्रम सूर्यवंशी डा जी एन भास्कर डा नीतीश जैन समाजसेवी प्रवीण पाणिकर माखन लाल मालवीय इंजीनियर अनिल यादव करनी सेना ब्लाक अध्यक्ष अंकित प्रताप सिंह पटेल भाजपा वरिष्ट नेता मनमोहन पटेल भाजपा शिवपुर मंडल अध्यक्ष धमेंद्र गुर्जर सीताराम बरखने संतोष राठौर बाबरी पार्षद दुर्गेश यूईके पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित वरिष्ट नेता विजय यूरिया बजरंग दल जिला संयोजक नितिन मेश्कर यदुवंशम सेना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहित मंडलोई ज्ञानेश्वर जाट सुशील खत्री गोलू तंवर आदि अतिथियों की उपस्तिथि में विशेष प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में क्षेत्र के भजन गायकों एवं गौशालाओं के संचालकों का शाल श्री फल प्रशस्ती पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया। घेरा मंडलों ने भक्ति रस अंतर्गत भक्तों की कथा रामचरित मानस से प्रेरणा स्वरूप संवाद मानव चेतावनी एवं हमारे ग्रंथों पर आधारित कथाओं में दूर दूर आए ग्रामीण श्रोताओं को घेरा का प्रदर्शन फाग के गीतों से मंत्रमुग्ध किया। विराट ईनामी घेराबाजी गम्मत प्रतियोगिता के समापन में पुरस्कार वितरण समारोह में छठवां दौर में a ग्रुप में श्री नागराज मंडल श्री शिव शक्ति मंडल श्यामुगांव श्री ठाकुर मंडल ढाबाकला पांचवांदौर में b ग्रुप में गोपाल कृष्ण मंडल दिग्वाड़ श्री संत सिंगाजी मंडल राला श्री भद्र काली मंडल रीटवार श्री श्याम मंडल पीथमपुर श्री संत सिंगाजी मंडल राइबोर c ग्रुप में मां रेवा मंडल आयपा श्री राधा कृष्ण मंडल जीजलबाड़ा श्री आजाद मंडल आजाद नगर बानापुरा श्री बकोरिया मंडल श्यामू गांव आदि को मंच आयोजन समिति एवं अतिथियों द्वारा पुरस्कृत मंडलों को हार माला पहनाकर प्रशस्ती पत्र शिल्ड मेडल पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। विश्व हिंदू परिषद जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच आयोजन समिति के प्रमुख रूप से शिव राठौर सनूप सिंह यदुवंशी राजू राय प्रवीण अवस्थी डा सौरभ रघुवंशी अनिल यादव विनोद रघुवंशी दीपक सोनी भुरू बग्गन सुशील गोहर रामसिंह यादव सेजल रघुवंशी रविंद्र छिरेले तरूण सुनानिया वीरू गणगौरे निलेश राठौर नरेंद्र योगी कम्मू गौर ओमप्रकाश जोशी योगेश राय कम्मू गौर नरेंद्र यदुवंशी दिनेश बाथब आदि शामिल रहे।












