♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

प्रदेश तैलिक साहू सभा के संविधान में होगा संशोधन,रमेश के साहू एडवोकेट संशोधन समिति के अध्यक्ष 6 अन्य सदस्य शामिल.

भोपाल/इटारसी// मनीष जायसवाल

मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा के संविधान में संशोधन हेतु हाई पावर कमेटी के सुझाव पर प्रदेश अध्यक्ष श्री ताराचंद साहू ने रमेश के साहू एडवोकेट (मुख्य सलाहकार) इटारसी की अध्यक्षता में *संविधान संशोधन समिति* का गठन किया गया है उक्त आशय का कार्यालय आदेश महासचिव श्री रमेश साहू बैरसिया ने जारी किया….जिसमें सर्वश्री सुबोध कठर एडवोकेट जबलपुर, डॉ हेमराज साहू ओम प्रकाश साहू 11 नंबर,हरिशंकर साहू, रमेश साहू बेरसिया एवं अनिल साहू अकेला को सदस्य के रूप में नामित किया गया है।उल्लेखनीय है कि 1965 में स्थापित मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा का पंजीयन 1976 में स्वर्गीय श्री रेवाराम जी साहू कल्लू भैया लखपति की अध्यक्षता के दौरान कराया गया था उसके बाद से अब परिस्थितियों बदलने के कारण संगठन के संचालन मेंअनको व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है इस कारण से संविधान संशोधन की आवश्यकता को महसूस किया गया है। संविधान संशोधन समिति के अध्यक्ष श्री रमेश के साहू एडवोकेट ने बताया कि शीघ्र ही प्रस्तावित संशोधनों को प्रदेश संगठन को सौप जाएगा और आने वाले चुनाव संशोधित संविधान से होंगे….ज्ञात हो संविधान संशोधन समिति के गठन का अनुमोदन खंडवा की प्रादेशिक बैठक में एवं इंदौर में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं आम सभा में संविधान संशोधन स्वीकृत करने के समस्त अधिकार प्रदेश अध्यक्ष एवं हाई पावर कमेटी को सौंप जा चुके हैं।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129