
जनहित की खबर// जमानी रोड पर धूल और अतिक्रमण से लोग परेशान, 32 फुट का रोड सिकुड़कर हुआ 15 फुट.
इटारसी //मनीष जायसवाल
इटारसी के जमानी रोड पर धूल अतिक्रमण से लोग परेशान है हालत ऐसी है कि 32 फुट की रोड सिकुड़कर 15 फुट की हो गई है रोड किनारे लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है जिसे हटाया जाना चाहिए,सुबह से शाम तक इस रोड से सैकड़ा से ज्यादा डंपर रेता,मुरम,गिट्टी के निकलते हैं और जिनके निकलने से बड़ी मात्रा में रोड पर दिनभर धूल उड़ती रहती है जिससे रोड से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों को भारी तकलीफ हो रही है और सबसे अहम बात यह की यहां के रहवासियों को भविष्य में स्वास्थ्य संबंधित गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ेगा. प्रशासन इस और विशेेेष रूप से ध्यान देकर समस्या का निराकरण करवावे

🙏खबर जनहित में जारी 🙏







