♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

शासकीय कन्या महाविद्यालय में स्वीप गतिविधि के तहत मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत युवा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन.

 

इटारसी//मनीष जायसवाल

शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी में जिला निर्वाचन अधिकारी नर्मदापुरम के निर्देशानुसार स्वीप कैलेंडर के परिपालन में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत युवा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आर. एस. मेहरा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से छात्राओं में निर्वाचकीय जागरूकता पैदा करना और उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है तथा आज क्विज के माध्यम से मतदान के महत्त्व को प्रदर्शित किया। नोडल अधिकारी श्री रविन्द्र चौरसिया ने कहा कि सभी मतदाता अपने अधिकार को समझें और उस अधिकार का प्रयोग पूरी जानकारी और जिम्मेदारी के साथ करें। भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में एक उपयुक्त और सही उम्मीदवार को वोट देकर मतदाताओं को वोट के महत्व के बारे में शिक्षित करना। डॉ. संजय आर्य ने बताया कि मतदान करने सभी लोग अवश्य जाएं क्योंकि मजबूत लोकतंत्र के लिए एक-एक वोट कीमती है। इस अवसर में डॉ. हरप्रीत रंधावा, श्रीमती मंजरी अवस्थी, श्री स्नेहांशु सिंह, श्री रविन्द्र चौरसिया, डॉ. संजय आर्य, डॉ. मुकेश विष्ट, डॉ. हर्षा शर्मा, डॉ. शिरीष परसाई, श्रीमती पूनम साहू. डॉ. शिखा गुप्ता, डॉ. श्रद्धा जैन, कु. तरुणा तिवारी, श्री हेमंत गोहिया, कु. प्रिया कलोसिया, श्रीमती शोभा मीना, कु. क्षमा वर्मा, कु. करिश्मा कश्यप सहित सभी कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129