♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बस स्टैंड क्षेत्र के साथ बाजार क्षेत्र के व्यापारियों ने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सांसद दर्शन सिंह चौधरी को दिया..

इटारसी// मनीष जायसवाल

बाजार क्षेत्र के बस स्टैंड को यथावत शुरू करने (पूर्व की तरह यथावत रखने हेतु) दिया गया है ज्ञापन

कल दिनांक 26 जनवरी को बस स्टैंड क्षेत्र के समस्त स्थाई एवं अस्थाई दुकानदारों द्वारा एवं बाजार क्षेत्र के  व्यापारियों द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद (होशंगाबाद-नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र )माननीय दर्शन सिंह चौधरी को रेस्ट हाउस पहुंच कर  दिया गया उक्त ज्ञापन में बस स्टैंड क्षेत्र के व्यापारियों ने एवं बाजार क्षेत्र के व्यापारियों ने आम जनता को हो रही परेशानी का हवाला देते हुए बस स्टैंड को पूर्व की तरह यथावत रखे जाने की मांग की है (यानी पहले की तरह जैसा है वैसा रहने देने की)

व्यापारियों द्वारा अपनी समस्त परेशानियों को लिखते हुए ज्ञापन में यह मांग की गई है कि एक विस्तृत सर्वे कराकर जनता से फीडबैक लेकर ही बस स्टैंड जैसी सार्वजनिक प्रयोजन की जगह पर कोई योजना बनाई जाए,

पहले ही ऑनलाइन कंपनियों की मार और इटारसी जैसे छोटे शहर में खुले हुए शॉपिंग मॉल से परेशान छोटा व्यापारी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है क्योंकि इटारसी का बाजार क्षेत्र का रिटेल व्यापार खत्म होने के कगार पर है ऊपर से बस स्टैंड पर लिया गया यह निर्णय

आज 27 जनवरी को बाजार क्षेत्र के बस स्टैंड को 5 मिनट स्टॉप के साथ खोल दिया गया पर सभी को यह आशंका है कि 5 मिनट का स्टॉप जो अभी दिया गया वह व्यवस्था पता नहीं कितने दिन रहेगी और कब अचानक यह व्यवस्था भी बंद कर दी जाए और अब बेरोजगार बस स्टैंड क्षेत्र के दुकानदार और बाजार क्षेत्र के घटते कारोबार को देखते हुए व्यापारी अपना भविष्य के बारे में सोचकर परेशान है व्यापारियों ने कहा है की शहर के खत्म होते व्यापार की किसी को चिंता नहीं है इसलिए अब कोई ठोस आश्वासन चाहते हैं ज्ञापन की कॉपी समस्त जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को दी जा रही है

 

 

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129