♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भगवान श्री गणेश के पूजन के साथ महादेव टेली फिल्म प्रोडक्शन के आगामी प्रोजेक्ट का हुआ शुभारंभ,शीघ्र ही मॉडलिंग,एक्टिंग और फैशन वेब सीरीज के लिए कलाकारों का ऑडिशन नर्मदा पुरम जिले में संपन्न होगा.

इटारसी// मनीष जायसवाल

श्री महादेव टेली फिल्म प्रोडक्शन मुंबई द्वारा कल  7 अप्रैल को “रैंप मॉडलिंग” “फैशन शो” और “वेब सीरीज” “डांसिंग” के लिए अपने आगामी प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया गया. उद्घाटन कार्यक्रम साईंकृपा ब्यूटी पार्लर मिलन मैरिज गार्डन,जुझारपुर रोड पुरानी इटारसी मैं प्रात 11:00 बजे से दोपहर 1 00 बजे संपन्न किया गया. सर्वप्रथम भगवान गणेश की विधि विधान से पूजा अर्चना कर शुभ कार्य की शुरुआत की गई.महादेव टेली फिल्म के ब्रांड “मूवीस पार्क” हॉलीवुड (“Movies Park Hollywood) के बैनर तले बनने वाली फैशन वेब सीरीज “हेवन अप्सराऐ’ (Heaven Apsaryein) हेतु बड़ी संख्या में युवतीओं//प्रतिभागियों ने ऑडिशन फॉर्म भरकर सबमिट किया.

महादेव प्रोडक्शन (Mahadev production)

महादेव प्रोडक्शन के प्रोड्यूसर डायरेक्टर श्री मनोज पटेल है जिनका प्रोडक्शन हाउस “महादेव टेली फिल्म प्रोडक्शन” मुंबई इंपा (IMPA) से रजिस्टर्ड है इनका बड़ोदरा गुजरात में और भोपाल में भी ऑफिस है

ऑडिशन प्रक्रिया

ऑडिशन फॉर्म हेतु 400 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है जो की फॉर्म भरकर आपको महादेव टेली फिल्म प्रोडक्शन के  QR कोड पर पेमेंट करना है ऑडिशन फॉर्म भरने के बाद इच्छुक प्रतिभागियों को अपना एक इंट्रो वीडियो बनाकर देना होगा, निश्चित संख्या में ऑडिशन फॉर्म जमा होने के बाद इंट्रो वीडियो की डेट निर्धारित की जाएगी उस  दिन सभी का इंट्रो वीडियो शूट किया जाएगा. इंट्रो राउंड में सिलेक्शन के बाद प्रतिभागियों को अगले ऑडिशन राउंड के लिए चयनित किया जाएगा और जो प्रतिभागी ऑडिशन राउंड में चयनित होंगे उन्हें अपकमिंग वेब सीरीज, रैंप फैशन मॉडलिंग और फैशन वेब सीरीज में मौका दिया जाएगा रैंप मॉडलिंग के लिए 70 फीमेल मॉडल और वेब सीरीज में एक्टिंग के लिए 15 कलाकार, मॉडलिंग के लिए 15 मॉडल का चयन किया जाएगा. यह सभी कलाकार  बनने वाली वेब सीरीज के फर्स्ट पार्ट के लिए निर्धारित है और इस वेब सीरीज के चार पार्ट  डिक्लेअर हैं जिसकी शूटिंग इटारसी, नर्मदा पुरम,भोपाल,गुजरात और अन्य लोकेशन पर की जाएगी जैसा की प्रोड्यूसर डायरेक्टर मनोज पटेल ने जानकारी दी है वेब सीरीज को मूवीस पार्क ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रोड्यूसर डायरेक्टर मनोज पटेल इटारसी से पत्रकार पुरुषोत्तम झलिया, स्थानीय कलाकारों में पत्रकार// एक्टर मनीष जायसवाल,वीडियो क्रिएटर दिलीप वैष्णव,अमन प्रजापति,मॉडल नम्रता दास,मॉडल अनुष्का जोसेफ (इटारसी),मेकअप आर्टिस्ट में संगीता मालवीय,प्रिया मेहरा,मंजूलता द्विवेदी (नर्मदापुरम), सुनीता शर्मा (इटारसी) सोनम मेहरा,चेतना सोनी इटारसी, साथ ही श्रीमती किरण वैष्णव मनीषा सराठे( एक्टिंग प्रतिभागी) और बड़ी संख्या में बच्चे और आम नागरिक गण इस उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे.

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏कृपया खबर देखने के साथ-साथ हमारे हिंद 7  न्यूज़ के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें साथ ही फेसबुक पेज को भी फॉलो करें 👇

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129