राम नवमी के अवसर पर कावेरी वीआईपी स्टेट के शिवशक्ति मंदिर में रामदरबार की विधिवत पूजा अर्चना के साथ स्थापना संपन्न हुई l
इटारसी// मनीष जायसवाल
राम नवमी के अवसर पर कावेरी वीआईपी स्टेट के शिवशक्ति मंदिर में रामदरबार की विधिवत पूजा अर्चना के साथ स्थापना संपन्न हुई l
इस अवसर पर मुख्य यजमान श्रीमती संगीता प्रदीप जायसवाल ने सर्वप्रथम राजा राम, माता सीता भ्राता लक्ष्मण और हनुमान जी की प्रतिमाओ का अभिषेक किया तत्पश्चात, सभी का मनमोहक और आकर्षक श्रँगार किया गया इसके बाद 56 भोग अर्पित किये गये हवन पूजन केसाथ ठीक 12बजे अभिजीत मुहूर्त में जन्मोत्सव, श्री राम स्तुति हनुमान चालीसा आरती के साथ कन्या पूजन और भोजन तथा प्रसादी वितरण किया गया इस दौरान सभीb कालोनी वासी भक्तों की उपस्थिति रही अंत में जय श्री राम के साथ रामधुन गाते स्थापना समारोह सम्पन्न हुआ.