♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पहलगाम में हिंदू पर्यटकों की हत्या का विरोध,अंतरराष्ट्रीय हिंन्दु परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल ने जयस्तंभ चौक पर पाकिस्तान का पुतला फूंका,सुरक्षा बढ़ाने की मांग.

इटारसी// मनीष जायसवाल

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हिंदू पर्यटकों की हत्या के विरोध में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और बजरंग दल ने आज गुरुवार को जयस्तंभ चौक पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय बजरंग दल प्रांत मंत्री जगवीर राजवंशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रात 8 बजे पाकिस्तान का पुतला दहन किया।

संगठन ने मृतक परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की है। उनकी प्रमुख मांगों में हत्यारों को मृत्युदंड, पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग शामिल है। साथ ही जम्मू-कश्मीर में हिंदू यात्रियों और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए स्थायी व्यवस्था करने की मांग की गई है।

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डॉ. प्रवीण तोगड़िया के मार्गदर्शन में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में विभाग मंत्री विनोद कसार ,नगर मंत्री राधे व्यास

नगर अध्यक्ष AHP सतविंदर खालसा जी

राष्ट्रीय बजरंग दल जीत सिंह

जिला अध्यक्ष AHP ग्रामीण राहुल चोरे

नगर मंत्री देवेंद्र तिवारी ,नगर माह मंत्री रिषभ सैनी ,नगर सचिव आदित्य पटेल ,कृष्ण यादव ,अंकित सचान ,शुभम कश्यप ,छत्रपाल राजवंशी ,पीयूष अहिरवार

रिंकू रैकवार समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय नीति बनाने की भी मांग की है।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129