
भाजपा महिला मोर्चा ने वृद्धाश्रम में मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन.
इटारसी//मनीष जायसवाल
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है जिसके तहत भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल इटारसी द्वारा वृद्ध आश्रम न्यास कॉलोनी में वृद्ध जनों को फल वितरण कर एवं वृद्ध आश्रम में वृक्षारोपण कर मनाया गया साथ ही सभी बहनों ने माननीय प्रधानमंत्री जी की दीर्घायु की कामना करते हुए प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की। महिला मोर्चा की नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती जागृति आशीष भदोरिया ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन हम सेवा पखवाड़े के रूप में आंगनवाड़ी में स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों को पोषण आहार वितरित कर मनाएंगे और साथ ही हरतालिका तीज के अवसर पर भजन भाव के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु के लिए प्रार्थना करेंगे। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा के उद्देश्य से एवं महिला मोर्चा को आए आगामी कार्यक्रम हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन ब्राइट एकेडमी परिसर में किया गया जिसमें कार्यक्रमों के प्रभारी भी बनाए गए हरतालिका तीज उत्सव के प्रभारी श्रीमती अनीता राजपूत एवं श्रीमती रानी रजक, आंगनवाड़ी में पोषण कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती राजकुमारी वर्मा एवं श्रीमती कृष्णा बरगले सदस्यता अभियान प्रभारी श्रीमती मालती मोहरे एवं श्रीमती रेखा अग्रवाल को बनाया गया है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, महिला मोर्चा जिला मंत्री श्रीमती ममता मालवीय, महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व पार्षद श्रीमती रेखा मालवीय, नगर मंत्री सीमा सोनी, महामंत्री हेमलता कदम,मंत्री एकता अग्रवाल, आईटी प्रभारी सरला लोट, कोषाध्यक्ष संगीता मालवीय कार्यकारिणी सदस्य दीपाली चौधरी, रुकसाना खान, सोशल सोशल मीडिया सदस्य रिचा मालवीय, पूजा मस्के अन्य सदस्य बहने उपस्थित रही।







