
सर्व हिंदू समाज के नेतृत्व में करणी सेना के आह्वान पर विशाल मशाल जुलूस निकाल कर किया विरोध प्रदर्शन.
इटारसी// मनीष जायसवाल
पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में सकल हिंदू समाज एवं करणी सेना के आह्वान पर विशाल मशाल जुलूस इटारसी रेस्ट हाउस से 7:00 बजे निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में सकल हिंदू समाज के लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद, एवं भारत माता की जय के नारे लगाए इसके पश्चात जयस्तम चौक पर पहुंचकर जोरदार नारेबाजी की। नारेबाजी के उपरांत सकल हिंदू समाज के द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई
कृपया खबर देखने के साथ-साथ हमारे हिंद 7 न्यूज़ के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें साथ ही फेसबुक पेज को फॉलो करें🙏🙏👇








