
शासकीय नवीन बालक प्राथमिक शाला में प्रवेश उत्सव संपन्न,शाला परिवार,जन प्रतिनीधियों,समाजसेवियों ने विद्यार्थियों को तिलक हार माला पहनाकर कराया प्रवेश.
सिवनी मालवा// मनीष जयसवाल
शासकीय नवीन बालक प्राथमिक शाला सिवनी मालवा में नवीन विधर्थिओ का प्रवेश उत्सव कार्यक्रम हुआ संपन्न। उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय की प्रधानपाठिका सरोज दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि आज शाला परिवार द्वारा प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन स्थानीय पार्षद डा किरण राठौर पूर्व बीआरसी संतोष शर्मा टैगोर हायर सेकंडरी स्कूल संचालक प्रवीण अवस्थी जीवा ज्योति हायर सेकंडरी स्कूल संचालक प्रवीण पर्णिकार विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री शिव राठौर, पार्षद ईश्वर जमीदार, शिक्षक मुकेश दुबे,पार्षद प्रशांत यादव, शिक्षक मनमोहन रघुवंशी,शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष राधा इरपांचे,उपाध्यक्ष ज्योति कहार, आदि की उपस्तिथि में माता सरस्वती की पूजा अर्चना कर नवीन विद्यार्थियों को नए सत्र के प्रवेश होने पर छात्र छात्राओं पालकों की उपस्थिति में सभी को तिलक लगाकर हार माला पहनाकर मिठाई खिलाकर हर्षोल्लास पूर्वक प्रवेश उत्सव मनाया गया एवं सभी छात्र छात्राओं को गणवेश एवं पुस्तकों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार एवं हमारे मुखिया मोहन यादव जी के नेतृत्व में आज हर निर्धन परिवार के छात्र-छात्राएं भी शिक्षा गृहण कर रहे हे शिक्षा एवं स्वास्थ हर अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को लाभ मिले हम संकल्पित है आज विद्यालय सीएम राइस स्कूल हमारी बड़ी उपलब्धि है पार्षद डा. किरण राठौर ने कहा की आज सरकार निजी विद्यालयों से अधिक सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी प्रदेश में अव्वल स्थान प्राप्त करते है शिक्षा का लाभ सभी को मिले इस हेतु मध्य प्रदेश सरकार पूरा प्रयास कर रही है और परिणाम भी सामने है
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रशीद खान मंसूरी एवं सभी का आभार विद्यालय की प्रधान पाठिका सरोज दुबे ने व्यक्त किया। इस अवसर पर दुर्गेश पाल, गुलाब पाल, राधा इरपांचे, ज्योति कहार,राखी गोहर, रहीसा बी, वसीम खान, इलियास शाह,शकील शाह,पूनम चौहान, लोकेश पाल, राजेश कहार के साथ ही बड़ी संख्या में पालक गण छात्र छात्राएं उपस्थित थे।









