
राष्ट्रीय सिंधी मंच द्वारा आयोजित “रूबरू” कार्यक्रम में 100 एपिसोड पूर्ण होने पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री सन्मुखदास (सन्नी) चेलानी को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया
इटारसी// मनीष जयसवाल
बधाई… बधाई… बधाई…
सिंधी समाज की एकमात्र राष्ट्रीय संस्था “राष्ट्रीय सिंधी मंच” द्वारा प्रति रविवार रात्रि 9:30 बजे आयोजित रूबरू कार्यक्रम में 100 एपिसोड पूर्ण होने पर सहयोग स्वरूप राष्ट्रीय संगठन मंत्री सन्मुखदास (सन्नी) चेलानी को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया रूबरू कार्यक्रम ऑनलाइन “जूम” सिंधी कवयित्री सम्मेलन में सिंधी समाज के साहित्य , राजनीतिक , सांस्कृतिक , सामाजिक कवि विभिन्न विभूतियां से प्रभावशाली व्यक्तित्वों का साक्षात्कार लिया जाता है जो कि काफी लोकप्रिय कार्यक्रम है जिसमें भारत ही नहीं अपितु अन्य देश के सिंधी समाज के लोग जुड़कर इस कार्यक्रम में सहभागिता करते हैं इस कार्यक्रम के माध्यम से हम हमारे समाज की प्रतिभाओं से अवगत हो पाते हैं।











