
पिनकॉन के पीड़ित निवेशक पहुंचे अवमानना कार्यवाही करवाने,कलेक्टर और एस.पी. को जनसुनवाई में बताया 512 दिन में भी आदेश का पालन नहीं,चिटफंड कानून प्रभाव शून्य,कंपनी को संरक्षण का आरोप.
इटारसी// मनीष जायसवाल
पिनकॉन के पीड़ित निवेशक पहुंचे अवमानना कार्यवाही करवाने*….कलेक्टर और एस पी को जनसुनवाई में बताया 512 दिन में भी आदेश का पालन नहीं,चिटफंड कानून प्रभाव शून्य,कंपनी को संरक्षण का आरोप.
छतरपुर//कलकत्ता बेस्ड चिटफंड कंपनी पिनकॉन ग्रुप के निवेशक के प्रतिनिधि आदेश के बावजूद न्याय नहीं मिलने पर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन सुनवाई में पहुंचे और अवमानना कार्यवाही की मांग की।.उल्लेखनीय है की 2021 में ठगे गए निवेशकों ने *मेश के साहू एडवोकेट इटारसी के माध्यम से निक्षेपक कानून के तहत 5 केस लगाए जिस पर 5/12/23 को 669 निवेशकों के पक्ष में तत्कालीन कलेक्टर संदीप जी आर ने रुपए 59150718/ की राशि और 12% हर्जाना राशि कुर्क संपत्ति और 9 खातों से वसूली के आदेश कर एस.पी. छतरपुर को FIR प्राथमिकी लिख विवेचना के आदेश पारित कर दिए,साथ ही ADM छतरपुर को 15 दिन में पारित आदेश को कन्फर्म करने हेतु अधिकृत किया.निवेशकों के प्रतिनिधि कलावती आदिवासी,सकुरा काछी,दीनदयाल कुशवाहा, हल्काई कुशवाहा,और चेतराम अहिरवार ने आवेदन देकर बताया 512 दिन बीत गए पर कोई कार्यवाही किसी ने नहीं की,चिटफंड कंपनी को संरक्षित किया जा रहा है,कंपनी के डायरेक्टरों को गिरफ्तार नहीं किया गया,न ही विशेष न्यायालय में ए डी एम महोदय ने सरकारी वकील के माध्यम से 15 दिन में केस नहीं लगाया, गरीबों की कोई नहीं सुन रहा है ।छतरपुर जिले में निक्षेपक कानून 2000 नियम 2003 की खुले तौर पर धज्जियां उड़ाई जा रही है इसे प्रभाव शून्य किया जा रहा है,गरीब निवेशक ऑर्डर के बाबजूद दर दर की ठोकर खा रहे है।पिनकॉन ग्रुप में अक्स फाइनेंशियल, एल आर एन फाइनेंस, एल आर एन यूनिवर्स,ग्रीन एज,और उत्कल मल्टी स्टेट के नाम से ज्यादा ब्याज या प्रॉडक्ट देने का लालच देकर राशि जमा करवाई है और वापसी के समय कार्यालय बंद करके भाग गए।

मध्य प्रदेश के अन्य जिलों और तहसील स्तर पर संवाददाता//विज्ञापन प्रतिनिधि की आवश्यकता है डिजिटल मीडिया के अनुभवी व्यक्ति संपर्क करें.
हिंद 7 न्यूज़
(डिजिटल न्यूज़ चैनल)
9713391586








