♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

विहिप मातृशक्ति ने मनाई सीता नवमी – भव्य आयोजन कर दी बधाई

इटारसी// मनीष जायसवाल

विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति बहनों के द्वारा चामुंडा चौराहा स्थित पंचवटी हनुमान मंदिर में सीता नवमी का कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।
इस आयोजन में विश्व हिंदू परिषद की मातृ शक्ति जिला संयोजिका तरूणा सोनी ने मां सीता के चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि मां सीता ने अपने लव कुश पुत्र को जन्म देने के लिए प्रभु श्री रामचंद्र जी से वनवास मांगा क्योंकि मां सीता अपने पुत्रों को आश्रम में जन्म देकर उन्हें संस्कारवान बनाना चाहती थी। मां सीता के इस चरित्र से नारियों को यह सीख लेनी चाहिए कि जब माताएं गर्भवती होती है उस समय अपने बच्चों को गर्भ में जो संस्कार दिए जाते हैं वह उनका चरित्र बनता है। उस समय रामायण पढ़ना एवं सत्संग सुनना चाहिए। हर परिस्थिति में मां सीता प्रभु श्री राम जी के संग 14 साल वनवास में रही वैसे ही धर्म के कार्यों में हर नारी को अपने जीवन साथी का साथ हर परिस्थिति में देना चाहिए।
इटारसी नगर संयोजिका अनीता तिवारी ने मां सीता के चरित्र पर कहा कि सीता मां राजा जनक की पुत्री होते हुए प्रभु श्री राम के साथ 14 साल वनवास को चली गई। धर्म की रक्षा के लिए उन्होंने सारे दुख सहे और धर्म पत्नी का कर्तव्य निभाया। ऐसे ही हम सभी नारियों को सत्य के लिए हमेशा लड़ना चाहिए कभी पीछे नहीं हटना चाहिए व हार नहीं माननी चाहिए।
सीता नवमी के इस पावन उत्सव में 21 बहनें उपस्थित रही। सभी बहनों ने मिलकर मां सीता के भजन एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया तत्पश्चात मां सीता की आरती करके प्रसाद वितरण किया। सभी बहनों ने बहुत ही आनंद के साथ इस उत्सव को मनाया।
उक्त अवसर पर सत्संग प्रमुख अर्चना सातपुते,रानी मनवारे,नंदिनी राजपूत,अंजलि नगाइच,मीरा तिवारी,सुमन चौहान,मालती दुबे,कनक मालवीय,उषा यादव,सुषमा यादव,पार्वती पटेल,हेमा गुप्ता,रश्मि ठाकुर,आशा गोस्वामी, प्रीति मालवीय,सारिका ठाकुर आदि महिलाएं उपस्थित रहीं। उपयोग जानकारी श्री अनिरुद्ध चांसोरिया नगर उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद इटारसी द्वारा दी गई है

 

कृपया खबर देखने के साथ-साथ हमारे हिंद 7 न्यूज़ के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें साथ ही फेसबुक पेज को फॉलो करें🙏🙏👇

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129