
संत शिरोमणि गाडगे महाराज की 148वीं जयंती पर आज रजक समाज आयोजित करेगा भव्य कार्यक्रम.
इटारसी // मनीष जायसवाल
संत शिरोमणि गाडगे महाराज की 148 वीं जयंती पर आज दिनांक 23 फरवरी को नाला मोहल्ला के मंजी बाबा प्रांगण में रजक समाज द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे शुरू होगा समाज के सक्रिय सदस्य एवं पदाधिकारी चंदन बाथरी एवं दीपक बनोरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वप्रथम आरती एवं पूजन होगा, दोपहर 1 से 2:00 बजे तक समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा. दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक भोजन प्रसादी का कार्यक्रम होगा.








