
पी.एम.श्री.शासकीय कन्या उ.मा.वि.इटारसी में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम.
इटारसी //मनीष जायसवाल
दिनांक 05 जून 2025 को पी.एम.श्री.शासकीय कन्या उ.मा.वि.इटारसी में विधायक प्रतिनिधि श्री जसवीर सिंह छाबड़ा जी की उपस्थिति में समस्त स्टॉफ के साथ वृक्षारोपण किया गया।
वृक्षारोपण के पश्चात श्री जसवीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि एक पेड़ का मतलब एक नई सांस, एक ठंडी छांव, एक हरा भविष्य।
अगर हर कोई एक-एक पेड़ लगाएगा,
तो आने वाली पीढ़ियों को एक सुंदर और सुरक्षित धरती मिलेगी।
यही सच्ची देशभक्ति है,
यही मां धरती के लिए हमारा प्यार है।
साथ ही उन्होंने बताया कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष क्षेत्रीय विधायक डॉ. सीता शरण शर्मा जी के प्रयास से
खेल मैदान को खेलने योग्य बनाया गया।
खेल शिक्षक श्री विनोद दुबे ने बताया कि इस मैदान में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा हॉकी खेल का अभ्यास प्रतिदिन किया जा रहा है।
इस अवसर पर श्रीमती शिवि सूद ,श्री महेश मालवीय,प्रधान पाठक श्री महेश कुमार रायकवार उपस्थित रहे.


कृपया खबर देखने के साथ-साथ हमारे हिंद 7 न्यूज़ के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें साथ ही फेसबुक पेज को फॉलो करें🙏🙏👇👇









