
संयुक्त व्यापार महासंघ (रजिस्टर्ड) इटारसी की एक महत्वपूर्ण त्रैमासिक बैठक साइंकृपा रेस्टोरेंट सभागार में संपन्न हुई.
इटारसी//मनीष जायसवाल
संयुक्त व्यापार महासंघ (रजिस्टर्ड) इटारसी की एक महत्वपूर्ण त्रैमासिक बैठक स्थानीय साइकृपा रेस्टोरेंट सभागार में संपन्न हुई. बैठक के प्रारंभ में महासंघ सचिव सम्मुखदास सनी चेलानी द्वारा एजेंडा में शामिल विभिन्न प्रस्तावों को विस्तृत रूप से रखा गया साथ ही महासंघ अध्यक्ष दीपक अग्रवाल द्वारा विगत माहिनो में की गई कार्रवाई से सदन को अवगत कराया गया जिसमें प्रमुख रूप से नगर पालिका परिषद इटारसी द्वारा अपने स्वामित्व की दुकानों का किराया 100 गुना तक बढ़ाने के विरोध के लिए की गई कार्रवाई जिसमें कलेक्टर एवं एसडीएम को जनसुनवाई में दिए गए ज्ञापन नगर पालिका को दिए हुए ज्ञापन आदि के बारे में बताया गया कलेक्टर महोदय और एसडीम महोदय के कार्रवाई के बावजूद नगर पालिका द्वारा अभी तक कार्रवाई नहीं करने पर सर्वसम्मति से यह निर्णय किया गया की उक्त मामले को महासंघ द्वारा न्यायालय (Civil Court) में ले जाना उचित रहेगा. उसके बाद व्यापारियों की शिकायत परअवैध होल्डिंग के खिलाफ की गई कार्रवाई से भी सदन को अवगत कराया गया. बैठक के अगले चरण में एजेंडा में शामिल स्थानीय स्तर पर बिजली समस्या कच्ची से पक्की दुकानें करने के लिए करने वाली कार्रवाई बाजार क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगवाना तथा अतिक्रमण के लिए नियमवाली बनवाने हेतु प्रयास करना आदि बैठक के बिंदु मुख्य रूप से शामिल रहे.सभी समस्याओं पर मीटिंग में विस्तृत चर्चा की और सदन के अनुसार प्रस्ताव पारित किए गए.बैठक में प्रमुख रूप से संरक्षक गण सुधीर गोठी जी,सतीश बैसाखिया जी,गुलाबचंद अग्रवाल जी,जयप्रकाश अग्रवाल जी,तथा पदाधिकारी के रूप में राजेंद्र अग्रवाल बबलू,रवि अथोत्रा,अश्विनी अग्रवाल,प्रकाश मोटवानी,प्रमेश जैन, विशाल अग्रवाल,धर्मेश सिंघवी,विनोद कसर,कल्पेश अग्रवाल, रामानुज मौर्य,मनीष जयसवाल,बालमुकुंद इंगोले,राजा जुनेजा,विजय राजू अग्रवाल, नरेश गुप्ता,मुकेश अग्रवाल, जमुना साहू,अनुराग जैन गोल्डी,हरिनारायण थापक,चीकू मालवी इत्यादि बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए मीटिंग के बाद सभी ने आनंद से भोजन किया गया आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल बबलू द्वारा किया गया.











