ब्रेकिंग न्यूज़ //अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान उड़ान भरते ही क्रैश हुआ,242 यात्री थे सवार, इस हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय रुपाणी की हुई मृत्यु.
अहमदाबाद// मनीष जायसवाल
ब्रेकिंग न्यूज़//
अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ा एयर इंडिया का विमान उड़ान भरते ही क्रैश हुआ, 242 यात्रियों के सवार होने की खबर जिसमें से 169 भारतीय और 50 ब्रिटिश नागरिक और कुछ पुर्तगाली नागरिक शामिल
यह हादसा विमान के टेक ऑफ होते ही लगभग दोपहर 1:10 पर हुआ इसके बाद विमान एयरपोर्ट पर ही गिर गया इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की मृत्यु हो गई है वे लंदन जा रहे थे, खबर लिखे जाने तक 100 से अधिक शवों को बचाव दल द्वारा निकाला जा चुका है विमान एक बिल्डिंग पर क्रैश हुआ था उस बिल्डिंग में भी आग लग गई जिसे रेलवे की बचाव दल टीम,फायर ब्रिगेड और बचाव दल द्वारा बुझाया जा रहा है प्लेन जिस बिल्डिंग पर गिरा वहां रेजिडेंट डॉक्टर 50- 60 की संख्या में रहते हैं जो की हताहत हो सकते हैं.








