♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

डॉक्टर ने युवा पत्रकार का कवरेज के दौरान मोबाइल छीनकर बदतमीजी की.

इटारसी// मनीष जायसवाल

आज डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल में आपातकालीन ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टर अभिषेक अग्रवाल ने न्यूज नेशन के जिला ब्यूरो चीफ राहुल अग्रवाल से उस समय अभद्रता की जब वह तेदुएं की खबर कवरेज करने गये थे।जब वह अपने मोबाइल कैमरे से वीडियो बना रहे थे।उस दौरान डॉक्टर अभिषेक अग्रवाल ने उनका मोबाइल छीन लिया,और उनके साथ बदतमीजी भी की।अस्पताल में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार साथी मनोज कुंडू ने डॉक्टर की हरकत का विरोध करते हुये उनके व्यवहार पत्रकार के साथ ठीक नही होने की बात कही।इस घटना को लेकर नर्मदापुरम पत्रकार संघ द्वारा जिला कलेक्टर एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन को डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही करने को लेकर एक ज्ञापन देगा। आज एक पत्रकार के साथ हुई घटना जो एक गैरकानूनी कृत्य है। जिस तरह कोर्ट में एक अधिवक्ता अपने मुवक्किल का हत्या का केस लड़ता है पर वह हत्यारा नही हो जाता है। उसी प्रकार किसी सावर्जनिक स्थान पर पत्रकार अपना काम करते हैं पर वे भीड़ का हिस्सा नहीं होते। इसलिए पत्रकारों को उनके काम से रोकना मीडिया की स्वतंत्रता का हनन करना है।।
पिछले कुछ समय से देखने को मिल रहा है कि सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर अपना आपा खोते दिखाई दे रहा है।कुछ दिन पूर्व भी अस्पताल अधीक्षक के साथ भी एक डॉक्टर ने मारपीट की थी।सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों का व्यवहार मरीजो और आमजन से ठीक नही होना पाया जा रहा है।आज जो हरकत डॉक्टर ने पत्रकार के साथ कि है उसकी कड़ी शब्दों ने नर्मदापुरम राष्ट्रीय पत्रकार संघ प्रमोद पगारे,विनय मालवीय, कृष्णा राजपूत, मनोज कुंडू,रोहित नागे, राहुल शरण,राजकुमार बाबरिया,इन्द्रपाल सिंह,अरविंद शर्मा,भूपेन्द्र विश्वकर्मा,मंजू ठाकुर नितिन वर्मा सहित अन्य पत्रकार साथियों ने की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129