
वर्धमान पब्लिक स्कूल के प्रांगण में दही हांडी के साथ मनाया गया जन्माष्टमी का महोत्सव।
इटारसी// मनीष जायसवाल
कक्षा तीसरी, चौथी और पांचवी के छात्र छात्राओं ने मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया जिसके अंतर्गत राधा रानी टोली, सांवरिया टोली नटखट कान्हा टोली और बाल ग्वालटोली ने मिलकर मटकी को फोड़ने का भरपूर प्रयास किया । अंततः कान्हा की टोली ने मटकी फोड़ कर सफलता प्राप्त की।
कार्यक्रम के अंतर्गत वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन श्री प्रशांत जैन ने नन्हे बालक बालिकाओं को राधा कृष्ण के रूप में संबोधित कर उन्हें कृष्णा के मटकी फोड़ कार्यक्रम से अवगत कराया, कि मटकी क्यों फोड़ी जाती है एवं कृष्ण जन्म से जुड़ी एवं भागवत गीता से जुड़ी कुछ घटनाएं भी बताएं और यह बताया कि किस तरह हमारी भागवत गीता को अधिकांश यूनिवर्सिटी में पढ़ाया जाता है।
जन्माष्टमी का त्यौहार निश्चित रूप से एक यादगार अनुभव रहा स्कूल के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर बड़े बच्चों तक सभी ने बड़े उत्साह से हिस्सा लिया।
साथ ही नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के नन्हे नन्हे बालक बालिकाओं ने अपने आप को राधा-कृष्ण , नंद, गोपाल, ग्वाला, देवकी, सुदामा, बलराम आदि की वेशभूषा धारण कर त्यौहार का आनंद दोगुना कर दिया। शिक्षिकाओं द्वारा एक नाट्य प्रस्तुत किया गया जिसमें कृष्ण जी के जीवन के प्रेरक प्रसंग को प्रस्तुत किया। कक्षा पहली और दूसरी के छात्र छात्राओं ने कृष्ण भगवान की बांसुरी और माखन की मटकी बनाकर तथा उन्हें सजा कर इस त्यौहार का आनंद उठाया तथा अपनी कला का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के अंत में जयप्रकाश सोनी ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं बालक बालिकाओं का आभार व्यक्त कियl और सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी।









