♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कल रात्रि में जवाहर बाजार स्थित बर्तन दुकान का बिम कालम का प्लास्टर टूट कर गिरा,घटना बाजार बंद होने के बाद देर रात्रि की,जवाहर बाजार को 60 वर्ष से ज्यादा हो गया,अधिकांश दुकानें जर्जर,अब पुनर्निर्माण की जरूरत.

इटारसी// मनीष जायसवाल

जयस्तंभ इटारसी से लगे हुए जवाहर बाजार स्थित देशराज तिलक राज बर्तन दुकान का बिम कालम का प्लास्टर टूट कर कल रात्रि गिर गया,सुबह दुकानदार राकेश मेहता जब दुकान खोलने आए तो शटर उठ नहीं रही थी बड़ी मुश्किल से  मैकेनिक को बुलाकर दुकान की शटर खुलवाई गई और जब देखा तो बिम कालम का 6 से 8 फुट का प्लास्टर टूट कर गिर चुका था और और दुकान की शटर में फस गया था था हादसा रात में हुआ इसलिए दुकानदार किस्मत से बच गया कोई चोट नहीं लगी लेकिन यह सब घटनाओं को देखते हुए बाजार क्षेत्र के दुकानदार अलर्ट हो गए हैं. अधिकांश बाजार की दुकान अपनी उम्र पूरी कर चुकी है बाजार की दुकानों में व्यापार कर अपनी जान का जोखिम कोई नहीं लेना चाहता,शीघ्र ही व्यापारी बैठक कर जर्जर दुकानों को पुनः निर्माण की परमिशन मांगेंगे.

ज्ञात हो की 3 दिन पूर्व रविवार के दिन चिकमगलूर चौराहा स्थित  बाजार की एक दूध-दही दुकान के ऊपर का प्लास्टर टूट कर गिर गया था  जिसमें दुकानदार अतुल सोलंकी को सर में गंभीर चोट लग चुकी है क्षेत्र के विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष भी दुकानदार से मिलने पहुंचे थे और यह सब दुर्घटनाएं बारिश के मौसम  में ही होती हैं जब दुकानों में सिपेज होती है नहीं तो लोग भूल जाते हैं और अपने व्यापार में लगे रहते हैं लेकिन प्रशासन यानी नगर पालिका जिनके अधिपत्य में यह दुकाने हैं उसको तो कम से कम इन दुकानों के बारे में सोचना चाहिए दुकानों का समय रहते मेंटेनेंस या आसान शर्तों पर पुनर्निर्माण के आर्डर देना चाहिए किसी व्यापारी  की जान के साथ खिलवाड़ क्यों ? उसका भी परिवार है बाल बच्चे हैं.

जयस्तम चौक से लगे हुए जवाहर बाजार को निर्मित हुए  60 वर्ष से ज्यादा हो गए हैं यदि किसी को यकीन नहीं हो तो उद्घाटन का पत्थर अभी भी परिसर के ऊपर लगा हुआ है उस पर लिखी हुई उद्घाटन की तारीख पड़ी जा सकती है

नगर पालिका परिषद नए मार्केट परिसर बनाने के लिए तो खूब प्लान ला रही है पुरानी जर्जर दुकानों को कौन देखेग ? इनका मेंटेनेंस और पुनर्निर्माण की परमिशन कौन देगा ?

 

 

मनीष जायसवाल

बर्तन व्यापारी एसोसिएशन

इटारसी

 

 

 

 

 

 

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129