♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बुरहानपुर के ढोल और डीजे के साथ विसर्जन की तैयारी में इटारसी के गणपति पंडाल मेहरागांव स्थित निर्मित कृत्रिम कुंड में होगा विसर्जन.

इटारसी//मनीष जायसवाल

आज गणपति बप्पा की विदाई का दिवस है 10 दिवसीय आयोजन के उपरांत आज सभी बच्चे बूढ़े युवा अपने प्रिय आराध्य देवता गणपति बप्पा को विसर्जन हेतु ले जाने की तैयारी में लगे हुए और लगभग सभी गणपति पंडाल से बप्पा की मूर्ति  ट्रैक्टर ट्रालियों, एवं ट्रकों में रखी जा चुकी है साथ ही बुरहानपुर से आए हुए विशेष ढोल भी पूरे जोश खरोश के साथ बजना शुरू हो चुके हैं.विभिन्न गणपति आयोजन समितियां से जानकारी ली गई तो यह पता लगा है की चल समारोह के लिए भोपाल से भी डीजे बुलाए गए हैं विसर्जन शोभा यात्रा निकालने की तैयारी में हैं गणपति बप्पा की आरती पूजन उपरांत तन्मयता एवं भक्तिभाव से  आज अनंत चौदस के दिन बप्पा का विसर्जन किया जाएगा.

ऐसे ही शहर के प्रमुख वार्ड क्रमांक 32 सुभासगंज में स्थित “विकास गणेश उत्सव समिति”संयोजक श्री सौरव साहू से एक्सक्लूसिव इंटरव्यू हिंद7 न्यूज़ की ओर से लिया गया तो उन्होंने जानकारी दी कि उनकी विकास गणेश उत्सव समिति द्वारा गणपति बप्पा की स्थापना विगत 32 वर्षों से की जा रही है और यह इटारसी शहर की सबसे प्रमुख समिति है जिससे काफी बड़ा वर्ग शहर का जुड़ा हुआ है और इस गणपति पंडाल में आकर लोग बप्पा से मनोकामना भी मांगते हैं और काफी आस्था रखते हैं उनकी समिति द्वारा 10 दिवसीय गणेश उत्सव पर्व के दौरान विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं जिसमें महाआरती के साथ देवी जागरण,भजन संध्या,खाटू श्याम संकीर्तन,कवि सम्मेलन और बच्चों के डांस कंपटीशन जैसे आयोजन शामिल है ऐसी ही वार्ड क्रमांक 32 सुभासगंज की एक और समिति है”रिलायंस क्लब इटारसी” इसके बैनर तले विगत 45 वर्षों से गणपति बप्पा की स्थापना की जा रही है इसके संरक्षक श्याम राव मराठा से हमने जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि विगत 45 वर्षों से हम पूरे श्रद्धाभाव और आस्था के साथ  गणपति बप्पा की स्थापना कर रहे हैं और गणपति बप्पा का आशीर्वाद हम पर बना हुआ है इस हेतु वार्ड के सभी युवा साथीगण रिलायंस क्लब की इस समिति में तन-मन- धन से सहयोग प्रदान करते हैं और आज हम गणपति बप्पा को विसर्जन के लिए ले जा रहे हैं, हमारे इस विसर्जन चल समारोह में बुरहानपुर के ढोल बुलवाए गए हैं हुए हैं और हमने भोपाल से डीजे मंगाया है यह जानकारी दी गई.इनकी समिति के प्रमुख सदस्यों में संजय साहू,शशांक लव जायसवाल, हन्नु मराठा, सोमराव मराठा,संरक्षक श्याम राव,कनक अग्रवाल आदि शामिल है इस वर्ष पूर्व के वर्षों की तरह नगर पालिका परिषद इटारसी द्वारा निर्मित मेहरागांव स्थित कृत्रिम कुंड में गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन होगा इसके लिए नगर पालिका परिषद इटारसी ने सुरक्षा के साथ बहुत अच्छी व्यवस्था बना रखी है.

जय हो मंगलमय हो………..

“गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ”…….

एक्सक्लूसिव इंटरव्यू “विकास गणेश उत्सव समिति इटारसी के आयोजन समिति सदस्य “श्री सौरव साहू” से गणपति पंडाल की स्थापना एवं विसर्जन की तैयारी के संबंध में.साथ ही वार्ड 32 की रिलायंस क्लब इटारसी के आयोजक एवं संरक्षक श्री श्याम राम मराठा से बातचीत.

रिलायंस क्लब इटारसी वार्ड क्रमांक 32 तीसरी लाइन स्थित गणेश प्रतिमा का विसर्जन समारोह

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129