
साईं फॉर्चून सिटी कॉलोनी इटारसी में मनाया गया हरियाली तीज का कार्यक्रम.
इटारसी// मनीष जायसवाल
शहर की साईं फॉर्चून सिटी कॉलोनी में रविवार दिनांक 26 जुलाई 2025 को हरियाली अमावस्या के पावन पर्व पर “हरियाली तीज” का कार्यक्रम सभी कॉलोनी वासी महिला मंडल द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें बड़ी संख्या में कॉलोनी की महिलाएं शामिल हुई.यह कार्यक्रम श्रीमती कमलेश राजपूत द्वारा आयोजित किया गया जिसमें डीजे पर गीत संगीत का आयोजन एवं महिला मंडल सदस्यों को सुहाग सामग्री भी बांटी गई. यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष साईं फॉर्चून सिटी कॉलोनी में किया जाता है.









