♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

नर्मदापुरम-इटारसी शहरी विकास प्राधिकरण बनने की संभावना तेज विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा की पहल को विधानसभा में मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया.

भोपाल/नर्मदापुरम।

मनीष जायसवाल

नर्मदापुरम-इटारसी के संयुक्त विकास को लेकर वर्षों से उठती आवाज़ अब हकीकत के करीब दिखाई दे रही है। विधानसभा सत्र में विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा द्वारा उठाए गए ‘शहरी विकास प्राधिकरण’ गठन के प्रस्ताव को सरकार की ओर से सकारात्मक संकेत मिले हैं।

डॉ. शर्मा ने सदन में कहा कि नर्मदापुरम और इटारसी का सामाजिक, भौगोलिक और आर्थिक रिश्ता बेहद गहरा है। “इटारसी प्रदेश का वाणिज्यिक हब है और नर्मदापुरम जिला मुख्यालय—दोनों को एक प्रशासनिक ढांचे में लाकर योजनाओं का क्रियान्वयन तेज और व्यवस्थित किया जा सकता है।”

मुख्यमंत्री और मंत्री से सहमति

डॉ. शर्मा ने बताया कि इस विषय पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा के दौरान सहमति मिल चुकी है। वहीं, नगरीय निकाय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा में आश्वासन दिया कि प्रस्ताव का शीघ्र परीक्षण कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

इससे न केवल सुव्यवस्थित विकास को गति मिलेगी, बल्कि नर्मदापुरम-इटारसी को नई पहचान भी मिल सकती है।

कृपया खबर देखने के साथ-साथ हमारे हिंद 7  न्यूज़ के यूट्यूब चैनल को लाइक शेयर एवं सब्सक्राइब जरूर करें🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

 

👇👇👇

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129